अब खत्म हुआ किसानों का इंतजार, इस तारीख को आ सकती है PM Kisan की 15वीं किस्त, जानें पूरी डिटेल

PM Kisan Yojana: अब 15वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आए दिन 15वीं किस्त को लेकर नया-नया अपडेट सामने आ रहे हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये उनके खाते में भेजी जाती है. किसानों के खाते में 14वीं किस्त आ चुकी हैं. अब 15वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आए दिन 15वीं किस्त को लेकर नया-नया अपडेट सामने आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कब तक आएगी पीएम किसान 15वीं किस्त.

15वीं किस्त कब आएगी

अगर आप किसान हैं और 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि 15वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है. दरअसल बताया जा रहा है कि पीएण किसान की 15वीं किस्त नवंबर में किसी भी तारीख को आ सकती है. जी हां, आपने सही सुना. हालांकि अभी तक इसके बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

कैसे करें पीएम किसान के लिए आवेदन

आप अगर किसान हैं और पीएम किसान के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कैसे करे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन. ज्ञात हो कि पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं.

Also Read: Goa Fashion Tips: जा रहे हैं गोवा घूमने तो ड्रेसिंग सेंस से न करें कंप्रोमाइज

पीएम किसान

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए.

यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें.

इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

Also Read: World Cup 2023: PAK vs NED मैच देखने जा रहे हैं हैदराबाद तो ठहरने के लिए न हो पेरशान, यहां देखिए सस्ता होटल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >