Bihar Train News: न्यू फरक्का एक्सप्रेस जमालपुर के पास अब इस स्टेशन पर भी रूकेगी , जानें रेलवे की तैयारी

Bihar Train News: न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन अब जमालपुर के पास धरहरा स्टेशन पर भी रूकेगी. रेलवे बोर्ड ने इसकी तैयारी तेज कर दी है. जानिये किन इलाके के लोगों को मिलेगा लाभ...

Bihar Train News: ट्रेन संख्या 14003/04 मालदा-नयी दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव जल्द ही अब जमालपुर-किऊल रेल सेक्शन के अभयपुर स्टेशन पर होगा. रेलवे बोर्ड में ट्रेन ठहराव की फाइल आगे बढ़ गयी है. ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही इस ट्रेन का स्टॉपेज अब यहां शुरू हो जाएगा. इससे आस-पास के इलाके के यात्रियों को भी फायदा होगा.

ट्रेन संख्या 14003/04 मालदा-नयी दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव अभयपुर स्टेशन पर होगा तो इसका फायदा अभयपुर के अलावा कजरा और धरहरा के यात्रियों को भी मिलेगा. उन्हें यात्रा में काफी सहूलियत होगी. इस स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया था, बाद में ठहराव हटा लिया. ठहराव हटने के बाद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं पटना से भागलपुर तक आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से भी सफर अब आसान होगा. पटना से ये गाड़ी अब वर्तमान के समय से थोड़ी देर बाद खुलेगी. ये ट्रेन साढ़े चार बजे शाम के बदले अब 5 बजे खुलेगी. वहीं किऊल जंक्शन पर इसका ठहराव अब 50 मिनट का नहीं होगा. भागलपुर ये ट्रेन अपने तय समय पर ही पहुंचेगी.

Also Read: Bihar Train News: पटना-भागलपुर इंटरसिटी का बदलेगा समय, किऊल जंक्शन पर ठहराव में बड़ा बदलाव, सफर होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >