New Coronavirus: लंदन में कोरोना के नये रूप से बिहार में खौफ, ब्रिटेन से आया यात्री गलत नंबर देकर हुआ गायब, खोज जारी
ब्रिटेन में कोरोना के नया रूप(corona new strain) मिलने के बाद पूरे विश्व में लोग भयभीत हो गये हैं. इसको (corona ka naya strain) ले भारत में भी ब्रिटेन से आने वाले लोगों की जांच का आदेश दिया गया है. पूर्वी चंपारण में अब तक ब्रिटेन से 12 लोग आ चुके हैं. जिनमें 11 लोगों का जांच एंटीजन से किया गया है. पुष्टि के लिए आरटीपीएसआर मुजफ्फरपुर भेजा गया है. एक व्यक्ति की खोज की जा रही है, जिसने अपना गलत नंबर दिया है.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
Moradabad: Thermal screening of passengers being conducted in the wake of deadly coronavirus during Janta curfew, at a railway station in Moradabad, Sunday, March 22, 2020. PM Modi proposed a 'Janta curfew' between 7 am and 9 pm as part of social distancing to check the spread of the deadly virus. The number of coronavirus cases across the country rose to above 320 on Sunday. (PTI Photo)(PTI22-03-2020_000162A)
ब्रिटेन में कोरोना के नया रूप(corona new strain) मिलने के बाद पूरे विश्व में लोग भयभीत हो गये हैं. इसको (corona ka naya strain) ले भारत में भी ब्रिटेन से आने वाले लोगों की जांच का आदेश दिया गया है. पूर्वी चंपारण में अब तक ब्रिटेन से 12 लोग आ चुके हैं. जिनमें 11 लोगों का जांच एंटीजन से किया गया है. पुष्टि के लिए आरटीपीएसआर मुजफ्फरपुर भेजा गया है. एक व्यक्ति की खोज की जा रही है, जिसने अपना गलत नंबर दिया है.
जिला महामारी पदाधिकारी डाॅ राहुल राज ने बताया कि 11 में तीन की रिपोर्ट आ चुकी है जो निगेटिव है सभी ढाका के रहने वाले है, जिनमें पति, पत्नी व बच्चे शामिल है. वहीं आठ लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है. जिस व्यक्ति ने अपना गलत मोबाइल नंबर दिया है वह अरेराज का रहने वाला है, जिसकी पहचान की जा रही है.
कहा गया है कि जिले के किसी भाग में अगर कोई ब्रिटेन से आता है तो अस्पताल व प्रशासन को जरूर सूचना दे ताकि सही समय पर उसकी जांच कराकर अगर कोरोना का दूसरा रूप मिलता है तो उसका ईलाज किया जा सके. जानकारों के अनुसार कोरोना के दूसरे रूप का ईलाज संभव है. ब्रिटेन से आने वाले लोग खुद भी अपनी जांच करा ले.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।