नयी नवेली दुल्हन के साथ बड़कागांव के वार्ड पार्षद ने लगाये दर्जनों पेड़, पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश

Jharkhand News (बड़कागांव, हजारीबाग) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के वार्ड पार्षद सह पत्रकार आनंद कुमार राज अपने विवाह के मौके पर नयी नवेली दुल्हन अंजू कुमारी के साथ दर्जनों पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाये रखने का संदेश दिया है. दोनों ने आम, अमरूद, पपीता, गमहार आदि के पौधे लगाये.

Jharkhand News (बड़कागांव, हजारीबाग) : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के वार्ड पार्षद सह पत्रकार आनंद कुमार राज अपने विवाह के मौके पर नयी नवेली दुल्हन अंजू कुमारी के साथ दर्जनों पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाये रखने का संदेश दिया है. आनंद कुमार राज और उनकी पत्नी अंजू कुमारी ने आम, अमरूद, पपीता, गमहार आदि के पौधे लगाये.

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम सांढ़ निवासी सुगन पासवान के पुत्र वार्ड पार्षद सह पत्रकार आनंद कुमार राज का विवाह बड़कागांव निवासी वासुदेव पासवान की प्रथम पुत्री अंजू कुमारी के साथ हुई. इस दौरान नव दंपती ने दर्जनों पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया.

इस मौके पर वार्ड पार्षद आनंद कुमार राज ने कहा कि पेड़- पौधे लगाने से वातावरण में संतुलन होता है. वहीं, उनकी पत्नी अंजू ने कहा कि पौधे के बिना धरती पर जीवन जीना मुश्किल है. इसलिए पेड़-पौधे अधिक से अधिक लगाकर उसे संरक्षण करना चाहिए.

Also Read: लातेहार के इस थाना में लगा था उल्टा तिरंगा, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चले गये महुआडांड SDPO

इस शादी समारोह में विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य संजीव विद्या, टिकेश्वर प्रसाद, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, मुखिया भिखन प्रसाद दांगी, कांग्रेस के युवा प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद कुमार, पत्रकार नरेश कुमार, उमेश दांगी, सदानंद शर्मा, पिंटू कुशवाहा, विकास कुमार, संजय सागर, दीपक सिन्हा, शिव शंकर कुमार, शंकर विश्वकर्मा, विनोद राम, बालेश्वर भुइयां, हिमांशु चौरसिया, पंचायत समिति सदस्य बासमती कुमारी, विनोद महतो समेत अन्य लोगों ने नव दंपती को बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना भी की.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >