नीतू कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे संग नाटु-नाटु सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, फैंस बोले- रामचरण को भी फेल कर…

नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऑस्कर विजेता सॉन्ग नाटु-नाटु पर दिल खोलकर डांस किया. दोनों का ये धमाकेदार डांस देख फैंस ने कहा आपने तो राम चरण को भी फेल कर दिया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और नीतू कपूर अपनी स्टाइलस्टेटमेंट से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. दोनों एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अब दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें हम नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे को ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटु-नाटु पर धमाकेदार डांस करते देख सकते हैं. स्टार्स का डांस देख आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे, वहीं फैंस मजकर तारीफ कर रहे हैं.

पद्मिनी कोल्हापुरे और नीतू कपूर ने किया धमाकेदार डांस

वीडियो में पद्मिनी नीले रंग के ब्लाउज और ब्लैक पैंट में न���र आ रही हैं, उनके बगल में नीतू कपूर हैं, जिन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लेजर के साथ पर्पल पैंट में पहना हुआ है. दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और नाटु-नाटु गाने पर डांस करना शुरू करते हैं. नीतू कपूर काफी फॉर्म में नजर आती हैं और आत्मविश्वास के साथ नाजती दिख रही है. कमरे में मौजूद अन्य लोग भी उनका हौसला बढ़ाते हैं और ताली बजाते नजर आते हैं.

पद्मिनी ने वीडियो को दिया खास कैप्शन

वीडियो को साझा करते हुए, पद्मिनी ने लिखा, “मेरे पसंदीदा #neetukapoor के साथ #natunatu पर कदम से कदम मिलाते हुए वहां जल्द ही पहुंचेंगे #instareels fun fun fun.” इसका जवाब देते हुए, नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में जोड़ा, “पुराने दोस्त के साथ नाटु नाटु का प्रयास किया.” उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने ताली बजाने वाले हाथों वाले इमोजी के साथ कमेंट किया. इस दौरान एक फैन ने लिखा, ‘आप दोनों को साथ देखकर अच्छा लगा… काफी अच्छा डांस किया… क्या ऊर्जा नीतू जी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रामचरण को भी नीतू जी ने फेल कर दिया”.

Also Read: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा अपने रिश्ते को देंगे नया नाम, इस महीने की 13 तारीख को करने जा रहे हैं सगाई, डिटेल्स
नाटु-नाटु को मिल चुका है ऑस्कर

RRR का गाना Naatu Naatu ऑस्कर जीतने वाला भारतीय प्रोडक्शन का पहला गाना है. इसने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया. नाटु-नाटु को चंद्रबोस ने लिखा है, जबकि MM कीरावनी ने संगीत तैयार किया है. यह गीत आरआरआर के लिए राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो 1920 के पूर्व-स्वतंत्र युग में स्थापित है और दो वास्तविक नायकों और प्रसिद्ध क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है. इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >