NEET Counselling 2023: जानें कब शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

NEET Counselling 2023:   जिन छात्रों ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है, वे आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

NEET UG Counselling 2023:  यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, एनईईटी काउंसलिंग 2023 जल्द ही शुरू होने वाली है. कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2023 रजिस्ट्रेशन शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा. ऐसे में जिन छात्रों ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है, वे आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

 जानें कब शुरू हो सकती है नीट यूजी काउंसलिंग?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा केंद्रीय और एआइक्यू सीटों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है. हालांकि, विभिन्न मीडिया खबरों की मानें तो एमएससी द्वारा नीट यूजी 2023 काउंसलिंग को लेकर अपडेट जल्द ही जारी कर सकता है. साथ ही, कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2023 रजिस्ट्रेशन शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा. ऐसे में एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवार समय-समय पर इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

NEET Counselling 2023:  कौन कर सकेगा एनईईटी यूजी 2023 के लिए पंजीकरण

जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) यूजी 2023 उत्तीर्ण की है, वे एनईईटी यूजी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे.

NEET Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. NEET UG एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड

2. अभ्यर्थी का फोटो एवं हस्ताक्षर

3. जन्मतिथि (डीओबी) प्रमाणपत्र (10वीं पास प्रमाणपत्र)

4. योग्यता प्रमाणपत्र (12वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र)

5. श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

6. चरित्र प्रमाण पत्र

7. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

NEET Counselling 2023:  एआईक्यू की 15 फीसदी और डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग

नीट यूजी काउंसलिंग की डेट आते ही एमसीसी/डीजीएचएस 15% एआईक्यू, 100% डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों (संस्थागत/डोमिसाइल कोटा सहित दिल्ली विश्वविद्यालय, एएमयू और बीएचयू), ईएसआईसी, एएफएमसी (केवल पंजीकरण भाग), आईपी विश्वविद्यालय (वीएमएमसी और एसजेएच एबीवीआईएमएस, आरएमएल, ईएसआईसी डेंटल, दिल्ली (15% एआईक्यू + 85% संस्थागत कोटा) 100% एम्स, 100% जिपमर और बीएससी नर्सिंग (केवल 08 केंद्रीय संस्थान) के लिए काउंसलिंग शुरू करेगा.  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >