झारखंड : गोईलकेरा में नक्सलियों से मुठभेड़, डिप्टी कमांडेंट को गोली लगी, एयरलिफ्ट कर रांची लाये गये

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें डिप्टी कमांडेंट लेवल के अधिकारी घायल हो गये हैं. बताया गया है कि मुठभेड़ में उन्हें नक्सलियों की गोली लगी है.

Jharkhand Encounter News Today: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum News) में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें डिप्टी कमांडेंट लेवल के अधिकारी घायल हो गये हैं. बताया गया है कि मुठभेड़ में उन्हें नक्सलियों की गोली लगी है. डिप्टी कमांडेंट को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मुठभेड़ की और डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी के घायल होने की पुष्टि की है. वह कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट हैं.

डिप्टी कमांडेंट की बायीं बांह में लगी गोली

डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी की बायीं बांह में गोली लगी है. उन्हें जब गोईलकेरा से एयरलिफ्ट कर रांची के खेलगांव लाया गया, तो वह पैदल चलकर एंबुलेंस तक गये. उनकी बायीं बांह पर पट्टी बंधी थी. एंबुलेंस में चढ़ने से पहले उन्होंने मीडिया को विक्ट्री साइन दिखायी. वह मुस्कुराते हुए एंबुलेंस में चढ़े. दीपक कुमार तिवारी को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया.

रेलापराल इलाके में हुई मुठभेड़

रांची में आइजी (ऑपरेशन) एवी होमकर ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षा बल की ओर से नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि नक्सलियों का एक दस्ता रेलापराल इलाके में जुटा है. ये नक्सली किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी दौरान सुरक्षा बलों के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से गोलीबारी हुई. इसमें कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट घायल हो गये. रांची में उनका इलाज कराया जा रहा है.

डीजीपी कर रहे थे हाई लेवल मीटिंग

बता दें कि रांची में झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आज वरीय पदाधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे. इसी दौरान गोईलकेरा में मुठभेड़ हो गयी. खेलगांव थाना प्रभारी, सीआरपीएफ के कमांडेंट खुद खेलगांव में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >