Nawazuddin Siddiqui पर उनकी वाइफ आलिया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, रोते हुए बोली- एक महान एक्टर जो…

आलिया सिद्दीकी ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर! उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ कुछ समय से खबरों में बनी हुई है. नवाजुद्दीन और उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी के साथ उनकी कानूनी लड़ाई इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. अब आलिया ने कथित तौर पर अपने पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. साथ ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो कहती दिख रही है कि एक्टर ने बच्चों की कस्टडी मांगी है. आलिया वीडियो में कई सारी बातें कहती दिख रही है.

आलिया सिद्दीकी का वीडियो

आलिया सिद्दीकी ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर! उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है. वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके ख़िलाफ़ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है.कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी.

https://www.instagram.com/p/CpCJgbGt12p/
आलिया सिद्दीकी बोली- नवाज बच्चों की कस्टडी चाहता है

वीडियो में आलिया सिद्दीकी रोते हुए कहती है, ‘नवाज बच्चों की कस्टडी चाहता है, लेकिन मैं आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिस आदमी को ये नहीं पता कि उसके बच्चे छोटे से बड़े कब हो गए. जिसे बच्चों का डायपर तक बदलना न आता हो, वो आज अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करके मुझसे मेरे बच्चे छीनना चाहता है. आज ये सब करके वो अपने आप को महान बाप दिखाने की कोशिश कर रहा है.’

Also Read: Nawazuddin Siddiqui: कैसी दिखती है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा? एक्टर ने पहली बार दिखाई झलक, VIDEO
‘मुझे लगता है कि ये आदमी…

आलिया ये भी कहती है कि, ‘मुझे लगता है कि ये आदमी पावर और फेम के चक्कर में बौखला गया है. बच्चे आज भी मेरे से चिपक कर सोते हैं, इसने तो उन्हें कभी गले भी नहीं लगाया होगा. मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है इसलिए यकीन है कि फैसला मेरे हक में आएगा. आप सभी से निवेदन है कि इस आदमी की डार्क साइड भी देखो.’ बता दें कि उनका एक 7 बेटा और 12 साल की बेटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >