स्वास्थ्य मंत्री नब दास मर्डर केस पर अर्जुन मुंडा ने दिया बड़ा बयान, कहा- सक्षम एजेंसी से करवाई जाए जांच

ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब दास मर्डर केस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जुन मुंडा ने बड़ा बयान दिया है. मुंडा ने कहा इस केस की जांच सक्षम एजेंसी से करवानी चाहिए.

Arjun Munda on Naba Das Murder Case: ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब दास (Naba Das) मर्डर केस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने बड़ा बयान दिया है. अर्जुन मुंडा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वहीं उन्होंने कहा कि वर्दी में एक आदमी की मानसिकता में इस तरह का बदलाव और इसके कारण राज्य के एक मंत्री की हत्या करना सवाल खड़े करता है. इस मामले की पहले निष्पक्ष जांच हो और इसके जांच के नतीजे जनता के सामने रखे जाएं.

सक्षम एजेंसी से कराई जाए जांच

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब दास मर्डर केस पर बयान देते हुए कहा कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. एक वर्दी वाले इंसान की मानसिकता में इस तरह का बदलाव और इसके कारण राज्य के एक मंत्री की हत्या करना सवाल खड़े करता है’.

वहीं इस मामले पर अर्जुन मुंडा ने यह भी कहा कि ‘इस घटना की जांच सक्षम एजेंसी के द्वारा कराई जानी चाहिए. इस घटना की जांच पहले निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए वहीं इस जांच के नतीजे को जनता के सामने सार्वजनिक करना चाहिए’.


हत्या, बदला या मानसिक बीमारी?

झारसुगुड़ा के विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री नवदास के हत्यारोपी पुलिस एएसआइ को लेकर अंचल के लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसमें कोई हत्या के पीछे आरोपी की मानसिक बीमारी को मुख्य कारण बता रहा है, तो कोई उसके द्वारा किसी बात का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम देने की बात कह रहा है. वहीं, कई लोग इसे एक सुनियोजित हत्याकांड भी बता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >