Bihar: मदरसा के क्लास रूम में मिला लापता किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक लापता लड़की का शव मदरसा के क्लास रूम से बरामद किया गया है. दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शनिवार देर शाम से लापता एक लड़की का शव मदरसा से बरामद हुआ है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है.

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में उस समय लोग दंग रह गए जब शिकारपुर थाना क्षेत्र के घोबहा इस्लामिया मदरसा में 15 वर्षीय किशोरी का शव पाया गया. बताया जा रहा है कि किशोरी देर शाम से अपने घर से लापता थी. उसकी खोज की जा रही थी.

खोजबीन के दौरान शव को मदरसा इस्लामिया घोबहा टोला के क्लास रुम में पाया गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है और गलत काम करने के बाद उसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई है.

किशोरी की लाश मदरसा में मिलने से सनसनी फैल गई है.मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार, शिकारपुर थाना अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >