मुमताज ने इस वजह से ठुकराया था शम्मी कपूर की शादी की प्रपोजल, रियेलिटी शो में खुद किया खुलासा

हाल ही में मुमताज ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में अपनी पहली टेलीविजन उपस्थिति दर्ज कराई. वो अभिनेता धर्मेंद्र के साथ शो में पहुंची थीं. दोनों ने दर्शकों को पुरानी यादें ताजा कर दीं. इस दौरान मुमताज ने शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल के बारे में खुलकर बात की.

दिग्गज अदाकारा मुमताज अपनी अभिनय प्रतिभा और सुंदरता से दर्शकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं हुईं. वो अपने समय की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक थीं. उनके करियर के दौरान अभिनेत्री का नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया जिनमें राजेश खन्ना, शम्मी कपूर, फिरोज खान शामिल थे. हालांकि शम्मी कपूर के साथ उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

क्यों ठुकराया था शादी का प्रपोजल

हाल ही में मुमताज ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में अपनी पहली टेलीविजन उपस्थिति दर्ज कराई. वो अभिनेता धर्मेंद्र के साथ शो में पहुंची थीं. दोनों ने दर्शकों को पुरानी यादें ताजा कर दीं. इस दौरान मुमताज ने शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल के बारे में खुलकर बात की. दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर ने 1960 के दशक में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा था,” मैं आपसे शादी करना चाहता हूं’. एक्ट्रेस ने जवाब दिया था,’ मैं 17 साल की थी. मुझे शादी नहीं करनी थी, इसलिए शादी नहीं की. लेकिन मुझे कभी-कभी उनकी याद आती है.”

शम्मी कपूर शक करने लगे थे

इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये इंटरव्यू में मुमताज ने शम्मी कपूर की प्रतिक्रिया के बारे में कहा था कि, उन्होंने मुझ पर शक करना शुरू कर दिया था क्योंकि उसे लगा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वह एक हीरोइन बनना चाहती थी. मुमताज ने यह भी खुलासा किया था कि शम्मी कपूर के लिए अंतहीन प्यार के बावजूद वो सोचते थे कि वह उनसे कभी प्यार नहीं करती थीं.

Also Read: कौन हैं दलजीत कौर के मंगेतर निखिल पटेल? शादी के बाद बेटे संग विदेश में रहेगी एक्ट्रेस
पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कही थी बात

बता दें कि, मुमताज ने 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी की थी. पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में मुमताज से उनके पति के किसी दूसरी महिला के साथ होने की अफवाहों के बारे में कहा था कि वह अपने पति का सम्मान करती हैं क्योंकि उन्होंने खुद अपने कथित अफेयर के बारे में उन्हें बताया था. वह तब थोड़ी जिद्दी थी, लेकिन अब वह सब कुछ भूल गई है. मयूर ने स्वीकार किया कि उन्हें अमेरिका में एक लड़की पसंद आई थी, मुमताज ने खुलासा किया कि उसके पति ने उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >