अनंत अंबानी-राधिका की सगाई के बाद Antilia में जश्न, पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे ये स्टार्स, VIDEO

बिजनेस टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अंबानी और राधिका मर्चेंट सगाई पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ने चार चांद लगाया. कई वीडियोज सामने आए है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान कपल को बधाई देने उनके घर पहुंचे.

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर जश्न का माहौल है. कपल के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 29 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली. जिसके बाद मुंबई में मुकेश और नीता ने अपने घर एंटीलिया पर अपने बेटे औऱ होने वाली बहू के स्वागत के लिए शानदार पार्टी रखी. इस पार्टी की शान बने बॉलीवुड के कई स्टार्स. शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सलमान खान, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स ने पार्टी में चार चांद लगाया.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सगाई के बाद मुंबई वापस लौट गए. सगाई के बाद कई सेलेब्स एंटीलिया पहुंचे, जहां उन्होंने कपल को बधाई दी. अनंत और राधिका की सगाई पार्टी में सलमान खान फॉर्मल लुक में नजर आए. वहीं, शाहरुख खान भी इस पार्टी का हिस्सा बने. इसके अलावा इसमें न्यू मॉम आलिया भट्ट अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ पहुंची. आलिया ने मिंट ग्रीन शरारा पहना हुआ था और एक्टर काले रंग के कुर्ते सेट में डैपर लगे.

रणवीर सिंह का कूल अंदाज

रणवीर सिंह, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में अकेले पहुंचे, क्योंकि दीपिका पादुकोण काम के सिलसिले में बाहर है. एक्टर ने काले रंग की टर्टल नेक टी-शर्ट और मैचिंग पैरेलल ट्राउज़र पहना था. साथ ही नेकलेस, एक काली टोपी और रंगीन चश्मे से अफने लुक को कंप्लीट किया. वहीं, जान्हवी कपूर साड़ी में काफी खूबसूरत लगी.

मीका सिंह का परफॉर्मेंस

अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में क्रिकेटर जहीर खान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ नजर आए. सागरिका ने लॉन्ग खूबसूरत कुर्ते में काफी हसीन लगी. जबकि उनके पति जहीर ब्लू कुर्ते में दिखे. वहीं, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर मीका सिंह किसी गाने पर परफॉर्म करते दिखे. वो अनंत अंबानी के साथ झूमते हुए दिखे.

बता दें कि बिजनेस टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार को से सगाई की. इस जोड़े ने राजस्थान में श्रीनाथजी मंदिर का दौरा किया जहां उनका ‘रोका’ समारोह आयोजित किया गया था. तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं. अनंत और राधिका की शादी कब होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >