JIO ने एक साथ लॉन्च किये कई नये इंटरनेशनल प्लान्स, मिलेंगे जबरदस्त बेनिफिट्स

Reliance Jio ने एक साथ कई रीचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं. जियो के ये रीचार्ज प्लान खास तौर पर विदेश यात्रा करनेवाले यूजर्स के लिए हैं. इन रीचार्ज प्लान्स में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी, डेटा, इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स दिये जा रहे हैं.

Reliance Jio New Recharge Plan 2024 : रिलायंस जियो ने नये इंटरनेशनल अनलिमिटेड रोम‍िंग पैक्‍स पेश किये हैं. कंपनी ने इनकी कीमत 898 रुपये से 3455 रुपये के बीच रखी है. 898 रुपये के प्‍लान पर 7 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, वहीं 3455 रुपये का प्‍लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

UAE, US और मेक्सिको जैसे देश जानेवाले लोग इन प्‍लान्‍स को चुन सकते हैं. ये प्‍लान भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा देते हैं. इसके साथ ही कंपनी, 2799 रुपये का एक सालाना रोमिंग प्‍लान भी लायी है, जिसमें पर घूमने-फ‍िरने वाली विदेश की कई जगहों पर 100 मिनट की वॉयस कॉल और 2 जीबी डेटा मिलता है.

Also Read: JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक

जियो ने नये प्‍लान्‍स की जानकारी देते हुए बताया है कि UAE जानेवाले यूजर्स जियो के 3 नये इंटरनेशनल रोमिंग पैक्‍स का फायदा उठा सकते हैं. ये प्‍लान्‍स 898 रुपये, 1598 रुपये और 2998 रुपये की कीमत वाले हैं. 898 रुपये वाले प्‍लान में 7 दिनों की, 1598 प्‍लान में 14 दिनों की और 2998 प्‍लान में 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

2998 रुपये के प्‍लान के साथ भारत में 250 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल की सुविधा के साथ 7GB डेटा भी दिया जा रहा है. वहीं, 898 रुपये वाले प्‍लान में 100 मिनट की वॉयस कॉल और 1598 रुपये वाले प्लान में 150 मिनट की वॉयस कॉल और डेटा की सुविधा भी दी जा रही है, जिसकी लिमिट खत्‍म होने पर स्‍पीड कम हो जाती है.

Also Read: Cheapest Recharge: नंबर चालू रखने के लिए Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान्स कौन हैं? डालें एक नजर

रिलायंस जियो ने इन पैक्स के साथ ही इन-फ्लाइट सर्विस को भी लॉन्च किया है. इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 195 रुपये है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

जियो के इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी प्लान

जियो के 195 रुपये वाले प्लान में 250MB डेटा के साथ 100 मिनट वॉइस कॉलिंग के साथ 100SMS की सुविधा मिलेगी
जियो के 295 रुपये वाले प्लान में 500MB डेटा के साथ 100 मिनट और 100SMS की सुविधा मिलेगी
जियो के 595 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा के साथ 100 मिनट वॉइस कॉलिंग के साथ 100SMS की सुविधा मिलेगी
ऊपर बताये गए तीनों प्लान 1 दिन की वैधता के साथ आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >