औरंगाबाद में चॉकलेट के डिब्बे में रखा बम फटा, मां-बेटा जख्मी…

औरंगाबाद: जिले में ओबरा थाना क्षेत्र के भरुब गांव में मंगलवार की सुबह एक घर में बम विस्फोट होने से मां-बेटा जख्मी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, भरूब गांव निवासी सुधीर शर्मा की मां सीता देवी घर के बाहर गोईठा ठोक रही थी. तभी अचानक उसकी नजर पास पड़े चॉकलेट के एक डब्बे पर पड़ी. जिसे उठाकर वह घर लेकर चली गई. जिसमें बम रखा हुआ था.

चॉकलेट के डिब्बे में दो सुतली बम मिले

सीता देवी ने जिस चॉकलेट के डिब्बे को घर लाया उसमें दो सुतली बम था. सीता देवी ने उसे समान समझकर वहां से उठाकर घर में लेकर चली आई और घर के आंगन में जैसे ही चॉकलेट वाले डब्बे को खोला वैसे ही दोनों बम विस्फोट हो गया. जिससे सीता देवी उसका पुत्र सुधीर शर्मा घायल हो गया.

मामले की छानबीन करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है. इधर दोनों घायल मां बेटा का इलाज दाउदनगर अस्पताल में किया जा रहा है. बम का डिब्बा किसके द्वारा रखा गया था या अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >