Google में अभी और होगी छंटनी, CEO सुंदर पिचाई ने दिये संकेत

रिपोर्ट के अनुसार, मल्टीनेशनल अमेरिकी कंपनी अल्फाबेट (Alphabet Inc.) की सहायक कंपनी गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कर्मचारियों से कहा है कि इस साल कंपनी में अधिक नौकरियों में कटौती (Job Cuts) की आशंका है.

Google LayOffs News: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल के कर्मचारियों के लिए नया साल बुरा साबित हो रहा है. नये साल की शुरुआत में ही गूगल के हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है. छंटनी का यह सिलसिला जारी रहने की आशंका है. खबर है कि आनेवाले दिनों में गूगल के और भी कर्मचारी छंटनी का शिकार हो सकते हैं.

क्या गूगल में फिर होगी छंटनी?

मल्टीनेशनल अमेरिकी कंपनी अल्फाबेट (Alphabet Inc.) की सहायक कंपनी गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कर्मचारियों से कहा है कि इस साल कंपनी में अधिक नौकरियों में कटौती (Job Cuts) की आशंका है. ‘द वर्ज’ ने बुधवार को एक इंटर्नल मेमो के हवाले से यह जानकारी दी है.

Also Read: Google Maps को मिला अमेजिंग फीचर, शेयर कर सकेंगे लाइव लोकेशन, जानें कैसे करता है काम

गूगल में छंटनी को लेकर सुंदर पिचाई क्या बोले?

रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर पिचाई ने इंटर्नल मेमो में कहा- हमारे सामने महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं. हम इस साल अपनी बड़ी प्राथमिकताओं में निवेश करने जा रहे हैं. हालांकि वास्तविकता ऐसी है कि हमें निवेश करने की इस क्षमता के लिए कुछ कड़े निर्णय लेने होंगे. पिचाई ने मेमो में इस बात का इशारा दिया कि आनेवाले दिनों में जिस कड़े निर्णय की बात कही जा रही है, वह वास्तव में छंटनी से जुड़े हैं.

गूगल में पिछली बार कब हुई थी छंटनी?

गूगल सीईओ ने साथ ही इस बात का भरोसा भी दिलाया है कि आनेवाली छंटनी पिछले साल की तरह व्यापक नहीं होगी और इसका असर हर टीम पर नहीं पड़ेगा. उन्होंने सहानुभूति जताते हुए कहा- मैं जानता हूं कि अपनी टीमों और सहकर्मियों को छंटनी से प्रभावित होते देखना मुश्किल है. बताते चलें कि गूगल ने पिछले साल लगभग 12 हजार लोगों की छंटनी की थी. इसमें सर्च, मैप्स, शॉपिंग, हार्डवेयर, ऐड सेंस, पॉलिसी, कोर इंजीनियरिंग और यूट्यूब समेत सभी टीमों पर असर हुआ था. यही नहीं, इस साल 10 जनवरी के बाद कई विभागों के हजारों लोगों की छुट्टी की जा चुकी है.

Also Read: इन चीजों को Google पर भूलकर भी न करें सर्च, हो सकता है बड़ा नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >