West Bengal Budget: विधायक विकास निधि 60 लाख से बढ़कर हुई 70 लाख, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा

West Bengal Budget 2023-24|बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पंजीकृत किसी मछुआरे की मौत हो जाती है, तो उसके आश्रित को सरकार 2 लाख रुपये देगी. आर्थिक मदद मत्स्यजीवी बंधु स्कीम के तहत दी जायेगी.

West Bengal Budget 2023-24: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना बजट पेश किया. पश्चिम बंगाल बजट 2023-24 में सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इसमें सातवें वेतनमान पा रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि शामिल है. तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने विधायक विकास निधि में 10 लाख रुपये की वृद्धि करने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं, किसी मछुआरे की मौत हो जाने की स्थिति में सरकार उसके निकट परिजन को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी.

विधायक एलाका उन्नयन प्रकल्प

पश्चिम बंगाल की वित्त (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार को अपने बजट भाषण में उपरोक्त घोषणाएं कीं. श्रीमती भट्टाचार्य ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए ‘विधायक एलाका उन्नयन प्रकल्प’ योजना के तहत अभी 60 लाख रुपये मिलते हैं. उन्होंने अगले वित्त वर्ष के लिए 60 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 70 लाख रुपये करने का प्रस्ताव बजट में किया है.

मत्स्यजीवी बंधु स्कीम के तहत मछुआरों के परिजन को 2 लाख रुपये

बंगाल की वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने यह भी कहा कि पंजीकृत किसी मछुआरे की अगर मौत हो जाती है, तो उसके ऊपर आश्रित उसके निकट परिजन को सरकार 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी. यह राशि एक बार ही दी जायेगी. चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि यह लाभ सिर्फ उन लोगों को ही मिलेगा, जिन्होंने अपना पंजीकरण करवाया होगा. 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद मत्स्यजीवी बंधु स्कीम के तहत दी जायेगी.

Also Read: 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता पर बड़ा अपडेट, वित्त मंत्री ने 3 फीसदी डीए बढ़ाने का किया ऐलान

सरकारी कर्मचारियों को मिली खुशखबरी

वित्त मंत्री ने सबसे बड़ी खुशखबरी सरकारी कर्मचारियों को दी. चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने बजट भाषण में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि करने का ऐलान किया. इससे पश्चिम बंगाल के लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा. सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते को लेकर ताजा अपडेट का इंतजार कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >