Anant-Radhika की सगाई में मीका सिंह ने बिखेरा सुर का जादू,सिर्फ 10 मिनट के लिए चार्ज किए इतने करोड़ रुपए!

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में मीका सिंह ने अपने पॉपुलर गाने गाए. खबरें चल रही है कि मीका ने 10 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए काफी तगड़ी फीस चार्ज की है.

बिजनेस टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर खुशियां का माहौल है. उनके बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर जैसे सेलेब्स ने शिरकत की. इन स्टार्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. इस पार्टी में सिंगर मीका सिंह ने कपल का शानदार स्वागत किया. खबरें है कि इसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस ली है.

मीका सिंह का परफॉर्मेंस

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हो गई है. सगाई के बाद उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया में ग्रैंड पार्टी आयोजित की गई. जैसे ही अंनत और राधिका वहां पहुंचे, ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया. एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में कार से अनंत उतरते दिख रहे है. उनके स्वागत में मीका सिंह ने अपने पॉपुलर गाने गाए. अनंत को गानों पर झूमते देखा गया.

मीका सिंह ने ली तगड़ी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए मीका सिंह ने तगड़ी फीस ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर ने 10 मिनट के लिए 1.5 करोड़ रुपए चार्ज किए. बता दें कि अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में सेलिब्रिटी सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, रणवीर सिंह और अयान मुखर्जी शामिल. शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ वेन्यू पर पहुंचे थे.

Also Read: अनंत अंबानी-राधिका की सगाई के बाद Antilia में जश्न, पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे ये स्टार्स, VIDEO
मीका सिंह का स्वयंवर

गौरतलब है की मीका सिंह ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ को लेकर सुर्खियों में थे. इसमें टॉप 3 में प्रांतिका दास और नीत महल और आकांक्षा पुरी थी. हालांकि मीका ने आकांक्षा को अपने हमसफर के रूप में चुना था. दोनों ने शो में एक-दूसरे को माला पहनाया था और शादी करने से पहले एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए वक्त मांगा था. इसे होस्ट सिंगर शान ने किया था. इसमें कपिल शर्मा, हिना खान, रवीना टंडन और अन्य सेलेब्स नजर आए थे. इसकी शूटिंग जोधपुर में हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >