मिलिए वन लेग डांसर रेखा से, जो एक पैर से डांस कर दे रही बड़े-बड़े Dancers को टक्कर

हालात भी रेखा के सपनों को पंख लगने से नहीं रोक सकी. एक समय ऐसा आया, जब लगा सबकुछ खत्म हो जाएगा. गिरी, संभली और उठकर खड़ी हो गई. फिर ऐसा झूमकर नाची की आज दूसरों के लिए नजीर बनती जा रही है.

न इरादे कमजोर हैं और न जज्बा. हालात भी रेखा के सपनों को पंख लगने से नहीं रोक सकी. एक समय ऐसा आया, जब लगा सबकुछ खत्म हो जाएगा. गिरी, संभली और उठकर खड़ी हो गई. फिर ऐसा झूमकर नाची की आज दूसरों के लिए नजीर बनती जा रही है. बलियापुर के शीतलपुर की रेखा कुमारी मिश्रा ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो दूसरों को न केवल प्रेरणा देने वाला है बल्कि हैरान भी कर देता है. वन लेग डांसर, जी हां रेखा कुमारी मिश्रा आज भी इसी नाम से चर्चा में हैं. डांस करने का जुनून मन-मस्तिष्क में ऐसा भरा कि गरीबी भी इरादों के सामने छोटी पड़ गई. रेखा का दाहिना पैर नहीं है. एक पैर से ही वो बॉलीवुड फ्री स्टाइल डांस करती हैं. अपने सपने को साकार करने के लिए कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है, शुरुआत अच्छी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shradha Chhetry

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >