Medical Student Death Case Update : मेडिकल छात्रा की मौत के मामले में मारुति वैन की तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्यों

मेडिकल छात्रा की मौत के मामले में मारुति वैन की तलाश में जुटी पुलिस

हजारीबाग : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग की एमबीबीएस छात्रा पूजा भारती को पतरातू पहुंचानेवाले वाहन (मारुति वैन) की तलाश पुलिस कर रही है. यह मारुति वैन पतरातू डैम, जहां छात्रा का शव मिला था, उसी के किनारे सड़क पर दो बार गुजरी है. इस मारुति वैन से पूजा भारती पतरातू डैम गयी है या अपराधी उसके शव को वैन से ले गये हैं.

पुलिस ने अपनी जांच को इस वाहन पर केंद्रित किया है. पुलिस छात्रा पूजा के मोबाइल के तीन कॉल मेडिकल कॉलेज परिसर, पतरातू डैम और रांची को बनाकर जांच कर रही है. लेकिन गूगल से जो डाटा पुलिस लेना चाह रही है, उस डाटा को डिलीट कर दिया गया है. पटना से साइबर एक्सपर्ट टीम हजारीबाग पुलिस टीम के साथ लगातार संपर्क में है.

कॉल डंप से पुलिस ने जो जानकारी ली है, उसी आधार पर गोड्डा से भी कई लोग संदेह के घेरे में आये हैं. सूत्रों के अनुसार रामगढ़ में छात्रा के पोस्टमार्टम के समय उसके पास से एक कागज या नोट मिला है. पुलिस उस कागज या नोट में लिखे मामले की भी जांच कर रही है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >