Coronavirus Outbreak Latest News : एमसी मैरीकॉम ने तोड़ा क्‍वारेंटाइन प्रोटोकॉल, राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम में हुई शामिल

बॉक्‍सर और राज्‍य सभा सांसद एमसी मैरी कॉम पर कोरोना को लेकर लापरवाही का आरोप लग रहा है.

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. दुनिया भर में वायरस के कारण मृतकों की संख्या 11,000 के पार चली गई है. भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच बॉक्‍सर और राज्‍य सभा सांसद एमसी मैरी कॉम पर कोरोना को लेकर लापरवाही का आरोप लग रहा है.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मैरी कॉम ने सेहत सुरक्षा से जुड़ा प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे राष्‍ट्रपति भवन पहुंची. हाल ही मैरी कॉम जॉर्डन में आयोजित हुए एशिया-ओसियाना ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में खेलकर स्वदेश लौटी थीं. मैरी कॉम को ऐहतियातन 14 दिन क्‍वारेंटाइन में बिताने थे. लेकिन 18 मार्च को मैरी कॉम राष्ट्रपति भवन में ब्रैकफस्ट कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. मैरीकॉम 13 मार्च को भारत लौटीं थीं और उन्‍हें 27 मार्च तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों या आम लोगों के बीच नहीं जाना था. बावजूद वो राष्‍ट्रपति भवन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर हैंडल में तसवीरें साझा की हैं उसमें मैरीकॉम भी नजर आ रही हैं. फोटो के साथ लिखा है, राष्ट्रपति कोविंद ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों के लिए राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट का आयोजन किया था.

इसी कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे, जो इससे पहले कोरोना वायरस पीड़ित सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में भी मौजूद थे. सिंह ने अब खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है.

अब मैरी कॉम ने इस मामले में कहा, जब से मैं जॉर्डन से आयी हूं तब से मैं घर में हूं. मैं सिर्फ राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जॉर्डन से लौटने के बाद मेरा एकांतवास खत्म हो गया लेकिन मैं तीन-चार दिन के लिए घर जा रही हूं. उन्‍होंने कहा, मैंने न तो दुष्यंत सिंह से हाथ मिलाया और न ही उनसे मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >