Matsya Jayanti 2023: मत्स्य जयंती आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Matsya Jayanti 2023: आज 24 मार्च 2023, शुक्रवार को मत्स्य जयंती मनाया जा रहा है.बताया जाता है कि इसी दिन विश्व के कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने मध्याह्नोत्तर बेला में, पुष्पभद्रा तट पर मत्स्य (मछली का रूप) रूप धारण किया था.आईये जानते हैं इसकी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त-

Matsya Jayanti 2023:  मत्स्य जयन्ती चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, जो की इस वर्ष आज 24 मार्च 2023, शुक्रवार को मनाया जायेगा. इस दिन विष्णु जी के मत्स्य अवतार की पूजा की जाती है. बताया जाता है कि इसी दिन विश्व के कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने मध्याह्नोत्तर बेला में, पुष्पभद्रा तट पर मत्स्य (मछली का रूप) रूप धारण किया था.आईये जानते हैं इसकी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त-

Matsya Jayanti 2023:  तिथि और मुहूर्त

इस साल मत्स्य जयंती शुक्रवार 24 मार्च 2023 को पड़ रही है. चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 23 मार्च 12:30 पर हो रहा है और इसका समापन 24 मार्च शाम 05 बजे होगा. उदयातिथि के अनुसार मत्स्य जयंती 24 मार्च को होगी और पूजा के लिए सुबह 10 बजे से शाम 04:15 तक का मुहूर्त शुभ रहेगा.

Matsya Jayanti 2023:  भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ी पौराणिक कथा

ये बात तो सभी जानते हैं कि भगवान विष्णु इस सृष्टि के पालनकर्ता हैं. इस संसार में जब-जब कोई विपदा आती है तब भगवान विष्णु इस धरती पर अवतार लेकर सृष्टि को अधर्म से बचाते हैं. ऐसे में एक बार ब्रह्मा जी की असावधानी की वजह से ही हयग्रीव नामक दैत्य ने वेदों को निगल लिया था. दैत्य के ऐसा करने की वजह से पूरी दुनिया में ज्ञान समाप्त हो गया और, धरती पर हर तरफ पाप और अधर्म फ़ैल गया. उस वक़्त सृष्टि को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था.

Matsya Jayanti 2023:  पूजा विधि

इस दिन नदी में स्नान का अहम महत्व माना गया है. यदि आप नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं, तो शुद्ध जल या गंगाजल से घर में स्नान कर लें. स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दीजिए. व्रत का संकल्प लेकर पूजा के लिए एक चौकी तैयार कीजिए और इसमें पीले रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान श्री हरि विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को पीले वस्त्र पहनाएं और चंदन का तिलक लगाकर, फूल, फल, मिष्ठान नैवेद्य आदि अर्पित करें. घी का दीपक प्रज्जवलित करें और इसके बाद भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की कथा या मत्स्य पुराण का पाठ करें. भगवान विष्णु की आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद वितरित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >