हजारीबाग के टैक्सी स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन बस जलकर राख

हजारीबाग के टैक्सी स्टैंड में खड़ी तीन बसों में देर रात आग लग गई. आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. आग लगने के बाद टैक्सी स्टैंड में अफरा तफरी मच गई.

हजारीबाग, शंकर प्रसाद : हजारीबाग जिले के टैक्सी स्टैंड में भीषण आग लग गई. जिस कारण टैक्सी स्टैंड में खड़ी तीन बसे जलकर राख हो गई. इनमें दो रवि बस और एक शानू सुधांसु बस पूरी तरह जल गई. घटना 6 जून की देर रात की है. टैक्सी स्टैंड में आग लगी घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई. दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

इधर, घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. आग कैसे और क्यों लगी इसकी भी जांच शुरू कर दिया है. अग्निशमन विभाग के प्रभारी रामयश सिंह ने कहा कि समय पर आग लगने की सूचना मिल जाने से वहां खड़ी कई वाहन आग की चपेट में आने से बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >