पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आग से 20 दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गयी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से आग एक दुकान में लगी, जो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फैल गयी.

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. एक अग्निशमन आधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, घटना बगनान सेंट्रल बस स्टैंड से सटे रजिस्ट्री गली इलाके में हुई. आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का पुलिस को है संदेह

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गयी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से आग एक दुकान में लगी, जो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फैल गयी.

Also Read: पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, कोयला और धान लदे वाहनों की टक्कर से लगी भीषण आग, खलासी की मौत

एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का दावा

दुकानदारों ने इस घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल पायेगा.

Also Read: बंगाल : टेंगरा में प्लास्टिक कारखाने में लगी भयावह आग, इलाके में फैली अफरा-तफरी, मौके पर दमकल की 10 इंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >