मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का दिल्ली में निधन, एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़

मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया. एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक्टर की मां बीमार थी और उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली. बता दें कि एक्टर के पिता आर .के . बाजपेयी का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था.

Manoj Bajpayee Mother Death: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के फैंस के लिए बुरी खबर है. मनोज की मां गीता देवी नहीं रही. एक्टर की मां की उम्र 80 साल थी और उनका लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. ये जानकारी एक्टर के मैनजर ने फैंस के साथ शेयर की.

मनोज बाजपेयी की मां का निधन

मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी पिछले 20 दिनों से अस्वस्थ थी. आज सुबह उन्होंने 8:30 बजे आखिरी सांस ली. उनका निधन मैक्स पुष्पांजलि अस्पताल में हुआ. एक्टर की मां उनके लिए ताकत की स्तंभ थी. उनके मैनेजर ने इस बारे में बताते हुए लिखा, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. गीता देवी के वाजपेयी के अलावा दो अन्य बेटे और तीन बेटियां हैं. बता दें कि एक्टर पहले ही अपने पिता आरके बाजपेयी को खो चुके है, जिनकी उम्र 83 साल थी.

मनोज बाजपेयी की सास का पिछले साल हुआ था निधन

मनोज बाजपेयी के फैंस ये खबर जानकर सोशल मीडिया पर उनकी मां के लिए प्रार्थना कर रहे है. बता दें कि इसी साल उनकी सास शकीला रजा का निधन हो गया था. शकीला उनकी पत्नी नेहा की मां थी. उनकी सास को कैंसर था.

Also Read: KGF फेम इस लोकप्रिय एक्टर का हुआ निधन, फिल्म में निभाया था ये अहम रोल, जिसने बदल दी थी ‘रॉकी’ की जिंदगी

वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी फिल्म ‘बंदा’ में नजर आएंगे. फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें वो इंटेंस लुक में नजर आए. इसकी शूटिंग जोधपुर और मुंबई में की गई है. जी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की प्रस्तुति, अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित सुपर्ण एस वर्मा की ‘बंदा’ अगले साल 2023 में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा एक्टर ने वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. वेब सीरीज का तीसरा पार्ट में वो होंगे और इसकी तैयारी चल रही है. वो अभिषेक चौबे के साथ एक फिल्म कर रहे है, जो नेटफ्लिक्स पर आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >