फ्लाइट में मुफ्त की शराब देखकर इतने एक्साइटेड हो गए थे मनोज बाजपेयी… पीकर हो गए बेहोश, जानें फिर क्या हुआ

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने साझा किया कि कैसे उन्होंने पेरिस से वापसी की उड़ान में मुफ्त की शराब देखकर काफी पी ली थी. उन्होंने अपने होश खो दिए थे और बेहोश हो गए. जानें आखिरकार बाद में क्या हुआ…

मनोज बाजपेयी ने अभिनेता बनने के लिए बिहार से दिल्ली आने के बाद एक लंबा सफर तय किया है. उन्होंने थिएटर में शुरुआत की और फिर 1994 में शेखर कपूर की प्रशंसित फिल्म बैंडिट क्वीन में एक छोटी भूमिका के साथ फिल्मों में शामिल हुए. तब से, उन्होंने सत्या (1998) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और शूल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता. उनकी एक्टिंग की फैंस दीवानी है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि जब वह पहली बार इंटरनेशनल फ्लाइट में गए थे, तो उन्हें नहीं पता था कि वहां शराब फ्री में मिलती है.

मनोज वाजपेयी ने पी ली थी शराब

कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने फ्रांस में अपनी पहली विदेश यात्रा को याद किया. उन्होंने कहा, ‘जब मैं थिएटर कर रहा था, तब मैं पेरिस गया था, वह मेरी पहली इंटरनेशनल ट्रिप थी. फ्लाइट के दौरान मैंने शराब बिल्कुल नहीं ली, क्योंकि मुझे लगा था कि वे इसके लिए मुझसे पैसे लेंगे.’ मेरे पास पैसा नहीं है! थिएटर की वजह से मैं वहां एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जा रहा था. तो वहां जाने के बाद मुझे पता चला कि वे इसे मुफ्त में परोसते हैं. वापस आते समय मैंने इतना पी लिया कि मैं बेहोश हो गया!”

चॉपस्टिक पर क्या बोले मनोज वाजपेयी

फ्रांस में रहते हुए उन्हें चॉपस्टिक से खाने की कोशिश करते हुए एक मजेदार अनुभव भी हुआ. उन्होंने आगे कहा, “जब मैं पेरिस गया था, मैं एक पार्टी में गया था, जहां ये (चॉपस्टिक्स) थे और लोग इसके साथ आराम से खा रहे थे. मैंने इसे आजमाया, हर बार जब मैं इसे पकड़ता, तो खाना नीचे गिर जाता. एक मेज के दूसरी तरफ से एक महिला आई, कांटा उठाया, और उसने कहा, ‘आप इसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चिंता न करें, इसके लिए अभ्यास की जरूरत है.”

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: ईद पर सलमान खान की फिल्म तोड़ेगी रिकॉर्ड,कई शहरों में थिएटर हुए फुल
इन फिल्मों में दिखे थे मनोज वाजपेयी

मनोज को आखिरी बार डिजनी+ हॉटस्टार की फिल्म गुलमोहर में शर्मिला टैगोर, सिमरन और सूरज शर्मा के साथ देखा गया था. उनके पास डिस्पैच, सूप और जोरम जैसी फिल्में भी हैं जो रिलीज होने वाली हैं. अभिनेता से प्राइम वीडियो के द फैमिली मैन के तीसरे सीजन पर काम शुरू करने की भी उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >