Tuesday Tips, Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

Tuesday Tips, Mangalwar Ke Upay: ऐसा माना जाता है कई लोगों का मंगल भारी होता है अगर इस दिन हनुमान जी की आराधना की जाए तो सब मंगल ही मंगल होता है. लेकिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आपको भूल कर भी इन कामों को नहीं करना चाहिए.

Tuesday Tips:  मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगलदेव का है. मंगलवार को हनुमान जी का पूजन किया जाता है और मान्यता है इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं.   ऐसा माना जाता है कई लोगों का मंगल भारी होता है अगर इस दिन हनुमान जी की आराधना की जाए तो सब मंगल ही मंगल होता है. लेकिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आपको भूल कर भी इन कामों को नहीं करना चाहिए.

तो आइए जानते हैं मंगलवार को ऐसे कौन से कार्य है जो नहीं करने चाहिए…

  • मंगलवार को नमक और घी नहीं खाना चाहिए. इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है.

  • पश्‍चिम, वायव्य और उत्तर दिशा में इस दिन यात्रा वर्जित.

  • गलवार को मांस, मछली या अंडा खाना सबसे खराब होता है, इससे अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है.

  • मंगलवार के दिन उधार लेन-देन नहीं करना चाहिए. मंगलवार के दिन धन का लेन-देन अशुभ माना गया है. इस दिन कर्ज लेने से चुकाना मुश्किल हो जाता है और दिए गए धन का वापस मिलना कठिन हो जाता है.

  • मंगलवार को काले वस्त्र नहीं पहनना चाहिए, इससे शनि का प्रभवा बढता है. शनि के साथ मंगल का संयोग बहुत ही ज्यादा अशुभ और कष्टकारी माना गया है. इससे मानसिक और शारीरिक कष्ट में वृद्धि होती है.

  • मंगलवार के दिन कर्ज की तरह धारदार सामान, जैसे छुरी, कांटा, कैंची आदि ना तो खरीदें और ना दें. मंगल को ज्योतिष में रक्त और युद्ध का कारण माना गया है. धारदार चीजों की खरीदारी से परिवार में कलह बढता है.

  • मंगलवार के दिन निवेश करना शुभ नहीं माना जाता है. संभव हो सके तो नया निवेश मंगलवार की जगह बुधवार को करें. ऐसी मान्यता है कि मंगलवार से निवेश का आरंभ करने पर किसी कारण से योजना सफल नहीं हो पाती है या धन का नुकसान होता है.

  • मंगलवार को भाई या मित्र से कभी भी विवाद ना करें.

  • मंगलवार को किसी भी प्रकार से क्रोध ना करें या गृह कलह से बचें.

  • मंगलवार के दिन बाल कटवाना या फिर शेविंग नहीं करवानी चाहिए. साथ ही नाखून काटने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इसका असर आपके मस्तिष्क पर होता है, इससे धन और बुद्धि की हानि होती है. शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को बाल कटवाने से आयु आठ महीने कम हो जाती है.

  • मंगल के दिन शुक्र और शनि से संबंधित कोई कार्य ना करें.

  • मंगल के दिन शुक्र और शनि से संबंधित वस्त्र पहनना और भोजन करने से भी बचें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >