Bihar: रेलवे ट्रैक के पास फोन पर बात करना युवक को पड़ा मंहगा, ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल

रेलवे ट्रैक के ठीक पास खड़े होकर फोन पर बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया. उसकी जान तो बाल-बाल बच गयी लेकिन वो ट्रेन की चपेट में आने से नहीं बच सका और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Bihar News: फोन पर किसी से बात करने में आजकल के युवा इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें यह होश ही नहीं रहता कि वो किस मोड़ पर कितने खतरनाक हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं. लखीसराय में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब रेलवे लाइन के पास खड़े होकर फोन पर बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया. ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे में वो बाल-बाल बच जरुर गया लेकिन जख्मी होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

रेलवे लाइन के बगल में खड़े होकर फोन पर बात करना पड़ा महंगा

मंगलवार को बड़हिया में एक युवक को रेलवे लाइन के बगल में खड़े होकर फोन पर बात करना महंगा पड़ गया. फोन बात करने में युवक इतना मस्तगुल हो गया था कि उसे ट्रेन के आने का आवाज तक नहीं मिला, जिस वजह से वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया.

Also Read: Bihar: लखीसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत व चौथा गंभीर, जांच के लिए गांव पहुंची मेडिकल टीम
बड़हिया स्टेशन के पास की घटना

घटना किऊल-मोकामा रेल खंड के बड़हिया स्टेशन से समीप की है. जहां फोन से बात करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक को वहां मौजूद स्थानीय व रेल पुलिस के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डॉ उमेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी

घायल युवक की पहचान बड़हिया वार्ड नंबर नौ निवासी शंभू सिंह के पुत्र सौरव कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बात करते समय युवक को पीछे से आ रहे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और जब ट्रेन नजदीक आ गयी तो भागने के क्रम में ट्रेन के चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >