WB News : आंध्र प्रदेश में हुई ट्रेन दुर्घटना की ममता बनर्जी ने तत्काल जांच कराए जाने की मांग की

मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थी उस वक्त कोई ट्रेन एक्सीडेंट नहीं होता था पहले आप अपने घर को संभाले फिर बात करें. हावड़ा-चेन्नई लाइन पर हुए हादसे के कारण कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने आंध्र प्रदेश में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना की तत्काल जांच कराए जाने की मांग की और दावा किया है कि इस प्रकार की रेल दुर्घटनाएं ‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से बार-बार होने वाली घटनाएं’ बन गई हैं. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार को हुए रेल हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं. विशाखापत्तनम से लगभग 40 किलोमीटर दूर कांतकपल्ले में रविवार शाम करीब सात बजे पलासा यात्री ट्रेन ने रायगड़ा यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे.

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, एक और विनाशकारी रेल टक्कर, इस बार आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में, जिसमें दो यात्री ट्रेनें शामिल थीं, और अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 से अधिक घायल हो गए. उन्होंने कहा, ‘‘रेलगाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर होना, डिब्बों का पटरी से उतरना, असहाय यात्रियों का डिब्बों में फंस जाना और भाग्य के आगे मजबूर हो जाना, यह दुर्भाग्यपूर्ण रूप से बार-बार होने वाली घटनाएं बन गई हैं. मैं पीड़ितों के परिजन के प्रति एकजुटता व्यक्त करती हूं, अत्यधिक तेजी से बचाव कार्य करने और हादसे की तत्काल जांच कराए जाने की मांग करती हूं. रेलवे नींद से कब जागेगा ? हावड़ा-चेन्नई लाइन पर हुए हादसे के कारण पूर्वी तट रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे की कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं या उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थी उस वक्त कोई ट्रेन एक्सीडेंट नहीं होता था पहले आप अपने घर को संभाले फिर बात करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >