पीएम नरेंद्र मोदी फिर लोकसभा जीते, तो देश में कभी नहीं होंगे चुनाव, ओडिशा में संघ व भाजपा पर बरसे खरगे

मोदी अगर फिर से लोकसभा चुनाव में जीत गए, तो इसके बाद फिर देश में फिर कभी चुनाव भी नहीं होंगे. मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार (29 जनवरी) को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ‘ओडिशा बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा ‘जहर के समान’ हैं. अपने आप को इनसे दूर रखें. इनसे बचें.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि राहुल गांधी देश को एकजुट करना चाहते हैं. उन्होंने देश भर में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोली है. लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ‘नफरत की दुकान’ खोल रखी है. इसलिए आप सभी को सचेत रहना है. अलर्ट रहना है. भाजपा और संघ जहर हैं. वे हमें पीछे ले जा रहे हैं. हमारे अधिकार छीन रहे हैं. लोकसभा चुनाव के बाद अगर नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आ गए, तो देश में तानाशाही चलेगी. कोई लोकतंत्र नहीं रह जाएगा. खरगे ने कहा कि यह भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों के पास आखिरी मौका होगा. अगर नरेंद्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी. भाजपा भारत में उसी तरह शासन करेगी, जैसे पुतिन रूस में कर रहे हैं.

ओड़िशा में कांग्रेस का ‘ओडिशा बचाओ समावेश’

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी अगर फिर से लोकसभा चुनाव में जीत गए, तो इसके बाद फिर देश में फिर कभी चुनाव भी नहीं होंगे. मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार (29 जनवरी) को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ‘ओडिशा बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा ‘जहर के समान’ हैं. अपने आप को इनसे दूर रखें. इनसे बचें.

Also Read: कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय कुमार का बीजद-भाजपा पर निशाना, बोले- सांठगांठ से चल रही ओडिशा की नौकरशाही सरकार
नीतीश कुमार के पाला बदलने पर भी बोले खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के महागठबंधन से अलग हो जाने से हमारे गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हमारा गठबंधन कमजोर नहीं होगा. हम भाजपा को हराएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष दिन में पौने 12 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां से फिर लोअर पीएमजी स्क्वायर पर बैठक स्थल पर गए. ओडिशा के पहले दौरे पर आ आए कांग्रेस अध्यक्ष की रैली में गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर के लोग शामिल हुए. कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित थे.

राज्यों और विपक्ष को डरा-धमका कर चल रही नरेंद्र मोदी सरकार

खरगे ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार राज्यों और विपक्ष के नेताओं को डरा-धमका कर चल रही है. नेताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं और ईडी तथा आयकर विभाग राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के हथियार बन गए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा और आरएसएस की विचारधाराओं के बारे में पता होना चाहिए. खरगे ने दावा किया राहुल गांधी को अक्सर डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, क्योंकि वह भाजपा और आरएसएस का विरोध करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी उनके दबाव में नहीं आए और ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे, जो देश को बांटना चाहते हैं.

पीएम मोदी पर लगाया आदतन झूठ बोलने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘आदतन झूठ बोलने’ का आरोप लगाया. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां और हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपए देने का आश्वासन देकर लोगों को गुमराह किया. पिछले 70 वर्षों के दौरान कांग्रेस की उपलब्धियों पर प्रधानमंत्री मोदी के तंज का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, ‘आप (मोदी) गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री बन गए, क्योंकि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को ऊंचा रखा था. लेकिन अब आप लोकतंत्र और संविधान की बुनियादी बातों को नष्ट कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को सही ढंग से लागू कर महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और वंचितों को अधिकार दिया.

Also Read: झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के करीबियों के यहां छापे के बाद ओडिशा में राजनीति गरमाई, आरोप-प्रत्यारोप
बीजद-भाजपा में हुआ है ‘प्रेम विवाह’ : मल्लिकार्जुन खरगे

ओडिशा की राजनीतिक परिस्थिति का उल्लेख करते हुए खरगे ने दावा किया कि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी भाजपा के बीच ‘प्रेम विवाह’ हुआ है. खरगे ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां ओडिशा को लूट रही हैं और राज्य के गरीब लोगों पर अत्याचार कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि जहां भाजपा और बीजद केवल अमीर लोगों के साथ हैं, वहीं कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है. खरगे ने कहा कि चिटफंड घोटाले में लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी और राज्य में खनन की आड़ में लूट एक नियमित घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >