'मेहबूबा' बनकर मलाइका अरोड़ा ने लूटा फैंस का दिल, स्विमसूट में दिखी बेहद ग्लैमरस, VIDEO

Malaika Arora Video : बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने हर लुक को लेकर लाइमलाइट में छा जाती है. चाहे मलाइका एथनिक वियर में हो या किसी शार्ट ड्रेस में, उन पर हर तरह के कपड़े सूट करते है. एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Malaika Arora Video : बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने हर लुक को लेकर लाइमलाइट में छा जाती है. चाहे मलाइका एथनिक वियर में हो या किसी शार्ट ड्रेस में, उन पर हर तरह के कपड़े सूट करते है. मलाइका का स्टाइल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है. एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

मलाइका अरोड़ा ने अपने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया हैं. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, वीकेंड फील्स लिखा है. वीडियो में मलाइका अलग- अलग आउटफिट में नजर आ रही है. स्विमसूट में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही है. नये- नये ड्रेसेस में वो जबरदस्त नजर आ रही है. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेहबूबा’ सॉन्ग प्ले हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CRaweGyhesk/

वीडियो पर फैंस कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, नोरा तो यू ही बदनाम है, आग तो मलाइका ने लगा रखी है. एक यूजर ने लिखा, कड़क. एक यूजर ने लिखा, महूबबा. एक यूजर ने लिखा, ब्यूटी क्वीन. कई यूजर्स ने वीडियो को शानदार बताया.

Also Read: नहीं देखा होगा Anupama की समधन ‘राखी दवे’ का ऐसा अंदाज, तसनीम शेख की पूल फोटोज ने इंटरनेट पर लगाई आग

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिट रहने के लिए क्या करती है. मलाइका ने बताया था कि, ‘मेरा रूटीन उपवास जैसा है. मैं सुबह कुछ नहीं खाती हूं क्‍योंकि मेरा रात का आखिरी खाना 7 से 7.30 के बीच हो जाता है. इस तरह मैं 16 से 18 घंटे फास्‍ट करती हूं.’

वहीं, मलाइका अरोड़ा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सर्खियों में रहती हैं. मलाइका अर्जुन कपूर के साथ कुछ सालों से रिलेशनशिप में है. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते है और दोनों की तसवीरें इंटरनेट पर धूम मचाती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >