Mahesh Navami 2023: आज है महेश नवमी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

Mahesh Navami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि के दिन महेश नवमी मनाई जाती है. इस वर्ष महेश नवमी आज यानी 29 मई यानी सोमवार के दिन पड़ रही है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान बताया गया है.

Mahesh Navami 2023:  हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि के दिन महेश नवमी मनाई जाती है. इस वर्ष महेश नवमी आज यानी 29 मई यानी सोमवार के दिन पड़ रही है. मुख्य तौर पर महेश्वरी समाज महेश नवमी का यह पर्व धूमधाम के साथ मनाता है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान बताया गया है.

महेश नवमी पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 28 मई को सुबह 09 बजकर 56 मिनट पर शुरू होकर 29 मई को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी. 29 मई को प्रातः काल और संध्याकाल में देवों के देव महादेव की पूजा उपासना के लिए उत्तम समय है.

महेश नवमी पूजन विधि

  • इस दिन की पूजा करने वाले लोग महेश नवमी के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते हैं.

  • ऐसे में यदि आपकी इस दिन की पूजा कर रहे हैं तो स्नान आदि करने के बाद पूजा प्रारंभ करें और भगवान शिव का अभिषेक करें.

  • इस दिन की पूजा में गंगाजल, धतूरा, फूल, बेलपत्र, आदि शामिल करना बेहद शुभ माना गया है. इससे भगवान शिव की प्रसन्नता जल्दी हासिल की जा सकती है.

  • भगवान शिव के साथ-साथ इस दिन माँ पार्वती की भी पूजा करें. ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र और अवश्य पूरी होती हैं.

महेश नवमी से संबंधित पौराणिक कथा

महेश नवमी से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार बताया जाता है कि, माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के हुआ करते थे. एक समय की बात है कि शिकार खेलने के दौरान उन्होंने ऋषियों को श्राप दे दिया. हालांकि जब भगवान शिव को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने ऋषियों को श्राप से मुक्त किया और उनके पूर्वजों की रक्षा की. इसके साथ ही उन्होंने उन्हें हिंसा को छोड़कर अहिंसा के मार्ग पर चलने की सलाह दी. बताया जाता है कि महादेव ने अपनी कृपा से ही इस समाज को अपना नाम दिया और तभी से इस समुदाय का नाम माहेश्वरी समुदाय पड़ा.

महेश नवमी महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार महादेव की कृपा से माहेश्वरी समाज की वंशोत्पत्ति हुई है. माहेश्वरी समाज के लिए महेश नवमी का विशेष महत्व है. इस दिन मंदिर एवं शिवालय में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. भक्त, शिव जी की पूजा के लिए मंदिर जाते हैं. इस अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >