Mahesh Babu: सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा का हैदराबाद में निधन, CM चंद्रशेखर राव ने जताया दुख

दिग्गज तेलुगु अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा का आज सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया. वह एक सफल निर्देशक और निर्माता भी थे. उनके निधन पर फैंस और सेलेब्स दुख जता रहे है.

Mahesh Babu father Krishna death: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके पिता का आज सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया. उन्होंने आखिरी सांस हैदराबाद में ली. कृष्णा घट्टामनेनी 79 साल के थे और उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनके निधन की खबर जानकर उनके चाहने वाले काफी दुखी है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं.

कृष्णा घट्टामनेनी का निधन

कृष्णा घट्टामनेनी तेलुगू सिनेमा में बहुच बड़े स्टार थे. उन्हें तेलुगू सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है. उन्हें हृदय संबंधी परेशानियों के चलते सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय उनकी हालत काफी नाजुक थी. अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक हृदयाघात के बाद कृष्णा को रविवार देर रात करीब 1.15 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया था. जिसके बाद उनका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

टीम महेश बाबू की तरफ से ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया है, यह भारी मन के साथ है कि हम अपने प्रिय सुपरस्टार कृष्ण गरु के निधन की घोषणा करते हैं. हम उनके जीवन और सिनेमा पर उनके जबरदस्त प्रभाव का सम्मान करते हैं. उन्हें बहुत याद किया जाएगा. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घट्मानेनी परिवार के साथ हैं. वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु ने फिल्म देखने वालों के दिलों पर एक “अमिट छाप” छोड़ी है और यह तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक “बहुत बड़ी क्षति” है.


जानें कौन थे कृष्णा?

कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिवराम कृष्णा है और वह तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता थे. वह एक सफल निर्देशक और निर्माता भी थे. कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी और उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया है. उन्हें 2009 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >