Magh Month 2023 Vrat-Festival: आज से शुरू हो रहा है माघ माह, जानें इस महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Magh Month 2023 Vrat-Festival: वैसे तो हिन्दी कैलंडर में आने वाले हर महीने का अपना एक अलग महत्व है लेकिन माघ मास को लेकर एक पौराणिक कथा भी जुड़ी है. पौराणिक कथा के अनुसार माघ मास में गौतमऋषि ने इन्द्रेदव का श्राप दिया था. इस मास को माघ मास कहा जाता है.माघ मास आज 7 जनवरी 2023 से आरंभ हो रहा है.

Magh Month 2023 Vrat-Festival:   हन्दी कैलंडर के अनुसार माघ का महीना ग्यारहवां महीना होता है.  माघ मास की पूर्णिमा को चंद्रमा मघा व अश्लेशा नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को माघ मास कहा जाता है.माघ मास आज  7 जनवरी 2023 से आरंभ हो रहा है.

माघ मास महत्व

वैसे तो हिन्दी कैलंडर में आने वाले हर महीने का अपना एक अलग महत्व है लेकिन माघ मास को लेकर एक पौराणिक कथा भी जुड़ी है. पौराणिक कथा के अनुसार माघ मास में गौतमऋषि ने इन्द्रेदव का श्राप दिया था. क्षमा याचं करने के बाद उन्हें गौतम ऋषि ने माघ मास में गंगा स्नान कर प्रायश्चित करने को कहा.  तब इन्द्रदेव माघ मास में गंगा स्नान किया था, जिसके फलस्वरूप इन्द्रदेव श्राप से मुक्ति मिली थी. इसलिए इस महीनें में माघी पूर्णिमा व माघी अमावस्या के दिन का स्नान  पवित्र माना जाता है.

इस महीने में कई व्रत-त्यौहार आने वाले हैं, जिनमें मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक शामिल है. तो आइए यहां जानते हैं माघ मास के प्रमुख त्यौहारों और व्रत के बारें में.

माघ महीने में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार की लिस्ट

7 जनवरी, 2023(शनिवार) – माघ महीन प्रारंभ
7 जनवरी से माघ का महीना शुरू हो रहा है. यह महीना दान और पूजा पाठ के लिए काफी शुभ होता है. कहते हैं कि माघ में जो कोई भी गंगा स्नान और दान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.

10 जनवरी 2023 (मंगलवार) – सकट चौथ, तिलकुटा चतुर्थी

सकट चौथ – सकट चौथ साल की 4 बड़ी चतुर्थी तिथि में से एक है. इस दिन व्रत करने से संतान को दीर्धायु का वरदान मिलता है. इसे तिलकुटा चौथ, लंबोदर चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है.

14 जनवरी 2023(शनिवार)  – लोहड़ी

 लोहड़ी- लोहड़ी सिख समुदाय और पंजाबियों का सबसे बड़ा पर्व होता है. लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से कृषि व प्रकृति को समर्पित होता है. यही वजह है कि लोहड़ी में प्रसाद के लिए गुड़, तिल, गजक, रेवड़ी और मूंगफली को रखा जाता है. लोहड़ी के दिन लोग लकड़ियों को इकट्ठा कर के आग जलाते हैं और फिर उसमें  गुड़, तिल, रेवड़ी, मूंगफली और गजक चढ़ाते है.

15 जनवरी 2023 (रविवार) – मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, पोंगल, कालाष्टमी

मकर संक्रांति  – मकर संक्रांति का पर्व सूर्य को समर्पित है. इसे अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे पोंगल, उत्तरायण आदि.

18 जनवरी 2023 – षटतिला एकादशी व्रत

षटतिला एकादशी व्रत- षटतिला एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस व्रत को करने से मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा मिलती है. षटतिला एकादशी के दिन तिल के इस्तेमाल से परिवार सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

20 जनवरी 2023 (शुक्रवार) – मासिक शिवरात्रि व्रत

माघ शिवरात्रि – मासिक शिवरात्रि में रात्रि के प्रहर में शंकर-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और सुयोग्य जीवनसाथ मिलता है.

21 जनवरी 2023 (शनिवार) – माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या)

माघ अमावस्या- इस दिन मौन रहने का बड़ा महत्व है. इस दिन मौन रहकर व्रत रखने के पीछे मान्यता है कि इससे साधक अपनी कमियों को समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश करता है.

25 जनवरी 2023(बुधवार)  – बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा- बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा, श्री पंचमी, मधुमास और ज्ञान पंचमी के नाम से जाना जाता है. बसंत पंचमी के विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मां शारदा की पूजा करने से  बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >