PHOTOS : कोलकाता में अगरबत्ती से तैयार किये गये मंडप में मां दुर्गा हुई विराजमान, बनी आकर्षण का केन्द्र

एसबी पार्क सार्वजनीन दुर्गोत्सव कमेटी ने अलग थीम के साथ पूजा मंडप को तैयार किया है.6 फीट ऊंची विशालकाय अगरबत्ती (धूपकाठी) विशेष आकर्षण का केंद्र है, जो 72 घंटों तक लगातार सुलगते हुए काफी दूर तक वातावरण को सुगंधित रखेगी.

एसबी पार्क सार्वजनीन दुर्गोत्सव कमेटी ने अपने 53वें वर्ष में “एलाम नोतुन देशे” थीम पर मंडप का निर्माण किया है, जिसमें 6 फीट ऊंची विशालकाय अगरबत्ती (धूपकाठी) विशेष आकर्षण का केंद्र है, जो 72 घंटों तक लगातार सुलगते हुए काफी दूर तक वातावरण को सुगंधित रखेगी.

इस वर्ष मंडप में 6 फीट ऊंची विशालकाय अगरबत्ती विशेष आकर्षण का केंद्र है. यह अनोखी अगरबत्ती लगातार 72 घंटे तक जलती रहेगी.

इस अगरबत्ती की सुगंध मंडप के आसपास के एक किलोमीटर दूर तक सुगंधित करेगी.

एलाम नोतुन देशे (हम एक नए देश में आए हैं) थीम का मतलब है आज जहा जब चारों ओर की दुनिया राजनीति, धर्म, पूंजीवाद और बड़े पैमाने पर उभरते जलवायु संकट के कारण हर पल संकीर्ण होती जा रही है, ऐसे में एस बी पार्क पूजा कमेटी के सदस्यों ने अपने पूजा मंडप के जरिए कलात्मक कल्पना के माध्यम से इसके समाधान के रास्ते तक पहुंचने का प्रयास किया है.

इस वर्ष एस.बी. पार्क में भी यह अवधारणा सार्वजनिक सभा स्थल के डिजाइन में परिलक्षित करने की कोशिश की गई है. पक्षियों को किसी देश में जाने के लिए पासपोर्ट या वीज़ा की आवश्यकता नहीं होती.

वे प्रकाश और हवा की तरह, सीमाओं से मुक्त होकर, एक भूमि से दूसरी भूमि तक स्वतंत्र रूप से उड़ सकते हैं.

इसी तरह जब दर्शक इस पूजा मंडप में कदम रखेंगे, तो ऐसा लगेगा कि कहीं भी कोई विभाजन नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >