Lahore 1947: सकीना के बाद इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे सनी देओल, फिल्मों में दमदार वापसी करेंगी ये हसीना!

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसने जमकर कमाई की. अब एक्टर लाहौर 1947 में नजर आएंगे. इसे लेकर नया अपडेट आया है.

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. तारा सिंह और सकीना को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे. मूवी में उत्कर्ष शर्मा. सिमरत कौर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी.

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में है. लाहौर 1947 का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा. एक्टर इसमें राजकुमार संतोषी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

‘लाहौर 1947’ असगर वजाहत के ‘जिन लाहौर नी देख्या’ नामक पंजाबी नाटक पर आधारित फिल्म है. लाहौर 1947 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स, की मानें तो सनी देओल के साथ फिल्म में प्रीति जिंटा काम करेंगी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति लाहौर 1947 से कमबैक कर सकती है.

प्रीति जिंटा को एक स्टूडियो से बाहर निकलते देखा गया, जहां उन्होंने फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया. कहा जा रहा है कि इस मूवी के साथ वो फिल्मों में एक बार फिर से वापसी करेंगी. हालांकि इसपर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

प्रीति जिंटा और सनी देओल ने भैयाजी सुपरहिट, फर्ज और हीरो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं, एक्ट्रेस काफी समय से फिल्मों से दूर है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.

सनी देओल अगली बार फिल्म ‘सफर’ में नजर आएंगे. इसमें सलमान खान का कैमियो रोल होगा. फिल्म का निर्माण एनचेलोन प्रोडक्शंस के तहत विशाल राणा द्वारा किया जा रहा है और यह 2024 में किसी समय रिलीज होने वाली है.

सफर एक बहुत ही दिल छू लेने वाली कहानी है जो मानवीय भावना का जश्न मनाती है. फिल्म का मुख्य कथानक सनी देओल और एक बाल कलाकार की यात्रा को दर्शाता है, जो अपने-अपने जीवन में परेशानियों से गुजर रहे हैं.

इसके बाद, सनी देओल रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे.

सनी देओल को मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ के हिंदी रीमेक में भी काम करेंगे. जयपुर में स्थापित, ‘सूर्या’ का निर्देशन एम पद्मकुमार करेंगे जिन्होंने मूल फिल्म का भी निर्देशन किया है.

सनी बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है. इसके अलावा वो ‘बाप’ में जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती में दिखेंगे. ये तीन भाइयों बल्लू, अर्जुन और कबीर पर आधारित एक एक्शन कॉमेडी है.

Also Read: Animal: सनी देओल ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बॉबी को मरते हुए देखा तो मैं…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >