आमिर खान प्रोडक्शंस के लेंस से देखें ‘लाल सिंह चड्ढा’ की दुनिया, सामने आया BTS वीडियो

वीडियो की शुरूआत अतुल कुलकर्णी और आमिर खान के रीडिंग सेशन से हुई है और फिर करीना कपूर अपने अवतार में नजर आई, जिसके छोटेलाल और रूपा का मजेदार अंदाज इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है.

आमिर खान प्रोडक्शन के आधिकारिक हैंडल पर ‘लाल सिंह चड्ढा इन मेकिंग’ का एक बिहाइंड द सीन विडियो शेयर किया गया. साल 2022 की सबसे शानदार प्लेलिस्ट से एक के बाद एक सुरिले गानों को पेश करने के बाद निर्माताओं ने अब भारत की सबसे प्रॉमिसिंग फिल्म वेंचर – ‘लाल सिंह चड्ढा’ बनाने के पीछे जो कुछ भी किया, उसका एक दिलचस्प वीडियो अपलोड किया है.

आमिर खान और नागा चैतन्य की दिखी केमिस्ट्री

इसकी शुरूआत अतुल कुलकर्णी और आमिर खान के रीडिंग सेशन से हुई है और फिर करीना कपूर अपने अवतार में नजर आई, जिसके छोटेलाल और रूपा का मजेदार अंदाज इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है. यह 3 मिनट लंबी बीटीएस इंटरनेट पर सबसे मूविंग और टचिंग वीडियो है. वीडियो इस बात का पक्का सबूत है कि आमिर खान और नागा चैतन्य ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों में सबसे अच्छे दोस्त हैं.

इस वीडियो में बहुत कुछ है खास

यहां लाल सिंह चड्ढा की दुनिया है, निर्माताओं के लेंस के माध्यम से जिन्होंने फिल्म को पूरा करने के लिए अपना 100 प्रतिशत से भी और ज्यादा दिया है. लॉन्ग स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन से लेकर सिनेमाई रोमांच पर बॉन्डिंग तक, अलग-अलग लोकेशन्स की यात्रा करना, कई लुक बदलना, और एक साथ महामारी का सामना करना, लाल सिंह चड्ढा असल मायने में यही है जो इस वीडियो में दिख रहा है.

Also Read: Indian Idol Season 13: इस दिन से शुरू होगा सिगिंग रियेलिटी शो, आदित्य नारायण करेंगे होस्ट, पढ़ें डिटेल्स
क्रेजी जर्नी की एक झलक

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने एक इमोशनल नोट लिखा, और कहा, “द वर्ल्ड ऑफ लाल सिंह चड्ढा” लाल सिंह चड्ढा – प्यार, गर्मजोशी, बॉन्डिंग और रोमांच से भरी फिल्म बनाने के लिए हमारी क्रेजी जर्नी की एक झलक यहां दी गई है. #LaalSinghChaddha दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है.” आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं. बता दें कि ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >