Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2023: आज है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी,यहां देखें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास का पहला चतुर्थी व्रत अर्थात कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत आज 07 जून 2023, बुधवार के दिन रखा जा रहा है. आइए जानते हैं कृष्णपिङ्गल संकष्टी व्रत की डेट, मुहूर्त और महत्व

Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2023 Date: पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है. कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है. दोनों ही तिथियां भगवान गणेश को समर्पित हैं. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है.  हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास का पहला चतुर्थी व्रत अर्थात कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत आज 07 जून 2023, बुधवार के दिन रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है. आइए जानते हैं कृष्णपिङ्गल संकष्टी व्रत की डेट, मुहूर्त और महत्व

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 06 जून मंगलवार को देर रात 12 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ हो रही है. यह तिथि अगले दिन 7 जून बुधवार को रात 09 बजकर 50 मिनट पर खत्म होगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत 7 जून बुधवार को रखा जाएगा.

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत 2023 चंद्रोदय समय

पंचांग के अनुसार इस साल कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन चंद्रोदय समय प्राप्त नहीं है. दरअसल इस दिन चंद्रमा रात 10 बजकर 50 मिनट पर उदय होगा लेकिन चतुर्थी तिथि 07 जून को रात 09.50 मिनट पर ही समाप्त हो रही है. इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी.

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >