मुख्य बातें
Krishna Janmashtami 2020, mathura me krishna janmotsava Live Photo and Video : भगवान कृष्ण का जन्म जन्माष्टमी के शुभ दिन को दर्शाता है. इस वर्ष जन्माष्टमी दो दिन, 11 अगस्त और 12 अगस्त को मनाई जाएगी. यह भगवान कृष्ण की 5,247 वीं जयंती है. मथुरा में आज ही कृष्ण जन्मोत्सव (mathura ki janmashtami) मनाया जा रहा है. इसके लिए पूरे मथुरा नगरी को सजाया गया है. हालांकि इस बार कोरोना महामारी के कारण मंदिर प्रांगण में ज्यादा लोगों का प्रवेश निषेध है. द्वारिकाधीश मंदिर (dwarkadhish janmashtami 2020) में सुबह आराध्य का अभिषेक किया गया. सुबह मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों से गूंज उठा. अभिषेक के बीच मंदिर में अलौकिक छटा दिखाई दी. यहां रात 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. मथुरा में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है. इस मौके पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्माष्टन मंदिर में सुबह मंगल आरती की गई. आइए आपको हम दर्शन करवाते हैं आपको भारत के विभिन्न मंदिरों में किस तरह मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी
