UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश की बेहट सीट पर 14 फरवरी को मतदान, कांग्रेस और बसपा के गढ़ में किसकी जीत?

UP Chunav 2022: सहारनपुर जिले के बेहट विधानसभा सीट से बसपा के हाजी फजलुर रहमान सांसद हैं. जबकि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली थी.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. सात चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे. अगर बेहट जिले की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आता है. इस सीट पर 14 फरवरी को दूसरे चरण में वोटिंग होगी. यह उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट में बेहद पहले नंबर पर आता है.

कांग्रेस और बसपा के गढ़ में बीजेपी को चुनौती…

2017 के विधानसभा चुनाव में बेहट सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों उलटफेर के दावे कर रहे हैं. 2017 के वोट प्रतिशत करें तो करीब 39 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नरेश सैनी ने बेहट सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महावीर सिंह राणा को 25 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था.

बेहट सीट से बसपा के हाजी फजलुर रहमान सांसद हैं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राघव लखनपाल लखनऊ को हराया था. लोकसभा चुनाव में 22 हजार मतों से राघव लखनपाल हारे थे.

किस दिन मतदान और किस दिन मतगणना?

  • मतदान- 14 फरवरी

  • मतगणना- 10 मार्च

2017 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • नरेश सैनी — कांग्रेस — विजेता — 97,035

  • महावीर सिंह राणा — भाजपा — उपविजेता — 71,449

2012 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • महावीर सिंह राणा — बसपा — विजेता — 70,274

  • नरेश — कांग्रेस — उपविजेता — 69,760

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >