KKBKKJ का ये सीन हो रहा वायरल, एक हाथ से भाईजान ने उठाया गाड़ी, फैंस बोले- सिर्फ धर्मेंद्र और सनी…

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने मिला. एक फैन ने सिनेमाघर से फिल्म का एक सीन रिकॉर्ड कर ट्विटर पर शेयर कर दिया. इस वीडियो क्लिप में सलमान कहते है, ऐसे कौन पॉर्क करता है.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ फाइनली रिलीज हो गई. फिल्म सलमान के फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. ट्विटर पर मूवी के कई क्लिप वायरल हो रहे है, जिसपर दर्शक जमकर तालियां बजाते दिख रहे है. लेकिन एक सीन पर लोगों का ध्यान अटक गया और इसे लेकर वो सलमान को ट्रोल करने लगे. इस सीन में भाईजान एक हाथ से जीप को उठाकर दूसरे साइड रख देते है.

‘किसी का भाई किसी की जान’ का ये सीन हो रहा वायरल

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने मिला. एक फैन ने सिनेमाघर से फिल्म का एक सीन रिकॉर्ड कर ट्विटर पर शेयर कर दिया. इस वीडियो क्लिप में सलमान कहते है, ऐसे कौन पॉर्क करता है गाड़ी. जिसके बाद भाईजान उस जीप को अपने एक हाथ से उठाकर दूसरी जगह रखते है. इस सीन को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. सीन तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

https://twitter.com/dil_sim/status/1649408847142846466
यूजर्स कर रहे रिएक्ट

ट्विटर पर यूजर्स ‘किसी का भाई किसी की जान’ के इस सीन पर रिएक्ट कर रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, कुछ ज्यादा नहीं हो गया. एक यूजर ने लिखा, इस तरह का सीन सिर्फ धर्मेंद्र और सनी के बराबर फिट बैठता है और किसी पर नहीं. एक अन्य यूजर ने लिखा, सलमान खान ने इसलिए बॉडी बनाई है. एक यूजर ने लिखा, साउथ वाली चीजें. बता दें कि इसक बावजूद फिल्म को भाईजान के फैंस से पूरा समर्थन मिल रहा है.


https://twitter.com/ZainabM160/status/1649621664924340224
मूवी ने कमाए कितने करोड़?

हमने हमेशा देखा है कि जब ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने की उम्मीद की जाती है. हालांकि, अभी तक किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग संख्या बहुत कम रही है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सलमान खान स्टारर इस फिल्म ने धीमी गति से शुरुआत की और कथित तौर पर पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई करने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >