‘KBC’ के नाम से पाकिस्तान से चल रहा था ठगी का गेम, 3 ठग गिरफ्तार

KBC- सोनी टीवी पर पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. मगर केबीसी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

मुंबई: सोनी टीवी पर पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. मगर केबीसी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जिनका मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठकर साजिश को अंजाम दे रहा था. इनसे पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है.

दिल्ली के नजफगढ़ की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि कौन बनेगा करोड़पति लॉटरी स्कीम के नाम पर उनसे लगभग 45 लाख रुपये ठग लिए गए हैं. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करके उन खातों का पता लगा लिया, जिनमें पैसों की लेनदेन की गई थी. इनके माध्यम से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई. पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि ये गैंग लगभग साल भर पहले से चल रहा था. इनकी जालसाजी में भारी संख्या में लोग आए होंगे. पुलिस इन सभी लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि यह पहली बार नहीं है, ‘जब केबीसी के नाम पर ठगी का कोई रैकेट पकड़ा गया हो. देश में इससे पहले भी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर काफी फ्रॉड होते रहे हैं. शो में शामिल कराने, उसमें बतौर मेहमान मोटी रकम ऐंठे जाने के मामले सामने आते रहे हैं.’

पुलिस के अनुसार, लेकिन यह पहला मौका है, जब ठगों ने केबीसी के नाम पर ठगी करने के लिए अड्डा पाकिस्तान में बनाया है.’ पाकिस्तान से ठगी से इस अड्डे को चलाने का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध निंयत्रण शाखा ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >