Box Office: ‘फोन भूत’ ने ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ को पछाड़ा, तीसरे दिन इतना हुआ कलेक्शन

Phone Bhoot Vs Double XL Vs Mili Box Office Collection Day 3: कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत ने डबल एक्सएल और मिली को पीछे छोड़ दिया है. कैट की फिल्म ने इन दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया. तीसरे दिन का कलेक्शन यहां जानिए.

Phone Bhoot Vs Double XL Vs Mili Box Office Collection Day 3: कैटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई. फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. वहीं, हुमा कुरैश, सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्सएल और जाह्नवी कपूर की मिली का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

फोन भूत का तीसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म फोन भूत में कैटरीना कैफ के अलावा ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं. फिल्म ने शुक्रवार को 2.05 करोड़, शनिवार को 2.75 करोड़ और रविवार को 3 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है और इसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है. लेकिन इतना तो तय है कि कैट की मूवी फिल्म डबल एक्सएल और मिली से बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

तीसरे दिन ‘मिली’ की कमाई

जाह्नवी कपूर की मिली फिल्म प्रेमियों का ध्यान खींचने में नाकाम रही. रविवार को फिल्म ने करीब 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया. बता दें कि पहले दिन मूवी ने कोई खास कमाई नहीं की थी. सिर्फ 50 लाख पहले दिन और दूसरे दिन मूवी ने 40 लाख रुपये की कमाई की है. मिली में मनोज पाहवा और सनी कौशल अहम भूमिका भी है. बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है.

Also Read: Box Office: दूसरे दिन भी कैटरीना की ‘फोन भूत’ ‘डबल एक्सएल’ और ‘मिली’ पर पड़ी भारी, इतना हुआ कलेक्शन

फिल्म डबल एक्सएल को नहीं मिल रहे दर्शक

हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्सएल टिकट खिड़की पर लगातार संघर्ष कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है, लेकिन कमाई के मामले में ये अभी तक 50 लाख तक भी नहीं पहुंच पाई. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डबल एक्सएल बहुत खराब प्रदर्शन कर रहा है. शुक्रवार – 12,50,000, शनिवार – 17,50,000.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >