Kartik Purnima 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: आज है कार्तिक पूर्णिमा,जानें क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kartik Purnima 2021 Puja Vidhi, Muhurat Timings, Samagri, Mantra: कार्तिक पूर्णिमा इस साल 19 नवंबर, शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है. शास्त्रों में इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है. कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है.

Live Updates
8:26 AM. 19 Nov 21 8:26 AM. 19 Nov

पूर्णिमा तिथि को दान का विशेष महत्व

पूर्णिमा तिथि को दान का विशेष महत्व होता है. इस दिन हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है.

8:26 AM. 19 Nov 21 8:26 AM. 19 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये काम

पूर्णिमा स्न्नान का महत्व शास्त्रों में वर्णित है. इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए.

8:26 AM. 19 Nov 21 8:26 AM. 19 Nov

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त-

कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ- 18 नवंबर 2021दोपहर 12:00 बजे से

कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर 2021 दोपहर 02:26 पर

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय- 17:28:24

8:26 AM. 19 Nov 21 8:26 AM. 19 Nov

पूर्णिमा तिथि पर न करें ये काम-

1. इस दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए।

2. मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

9:17 AM. 19 Nov 21 9:17 AM. 19 Nov

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

धर्म और ज्‍योतिष के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्‍नान करके उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने का विशेष महत्व है. इसके अलावा इस दिन दान-पुण्‍य करने से कई तरह के पापों से मुक्ति भी मिलती है. ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से लाभ होता है. इसके अलावा इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए.

9:17 AM. 19 Nov 21 9:17 AM. 19 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर दान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन फल, अनाज, वस्त्र और गुड़ आदि चीजों का दान किया जा सकता है. शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं मिठाई, दूध और नारियल का दान करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

6:09 AM. 19 Nov 21 6:09 AM. 19 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है. मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए. अगर आपका गंगा स्नान के लिए जाना संभव नहीं है तो घर पर ही पवित्र जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.

5:53 AM. 19 Nov 21 5:53 AM. 19 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजन क्यों किया जाता है?

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है.अगर आप देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा नहीं कर पाएं हैं तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

9:17 AM. 19 Nov 21 9:17 AM. 19 Nov

Kartik purnima 2021 shubh Muhurat

पूर्णिमा तिथि 18 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ होकर, 19 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी. पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक है. दान करने का शुभ समय 19 नवंबर को सूर्यास्त से पहले तक है.

5:27 AM. 19 Nov 21 5:27 AM. 19 Nov

चंद्र ग्रहण का कार्तिक पूर्णिमा पूजा पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को विशेष माना गया है. धार्मिक कार्यों पर चंद्र ग्रहण को प्रभाव नहीं पडे़गा. इसके पीछे जानकारों का मत है कि चंद्र ग्रहण पूर्ण नहीं है, 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगने वाला चंद्र आंशिक है. इसके साथ ही दिन में चंद्र ग्रहण लग रहा है, तथा इसका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ रहा है. इस ग्रहण को भारत में असम, अरुणाचल प्रदेश आदि क्षेत्रों में ही दिखाई देने की बात कही जा रही है. इसलिए पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों पर इस ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा. कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और यज्ञ का विशेष महत्व बताया गया है.

6:24 PM. 18 Nov 21 6:24 PM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर दान का है अत्यंत महत्व

इसी दिन क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र का दान करना शुभ होता है. पूर्णिमा तिथि पर चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है. ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. घर में सुख और लक्ष्मी का वास होता है.

6:24 PM. 18 Nov 21 6:24 PM. 18 Nov

दीपदान से मिलेगी देवताओं की कृपा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी होती है. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए. यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते हैं तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करें. इससे देवता प्रसन्न होते हैं. घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है.

6:24 PM. 18 Nov 21 6:24 PM. 18 Nov

5 घंटे 59 मिनट लंबा होगा यह चंद्र ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण 19 नवंबर को प्रातः 11:34 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन सायं 05:33 मिनट पर होगा. ग्रहणकाल की कुल अवधि- लगभग 05 घंटे 59 मिनट तक होगी. बता दें कि इस चंद्र ग्रहण से पहले इत लंबा चंद्र ग्रहण19 फरवरी 1440 को लगा था. यानि 580 वर्षों के बाद इतनी लंबी अवधि का चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगने जा रहा है.

6:24 PM. 18 Nov 21 6:24 PM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा स्‍नान करने का शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा पर स्‍नान करने का शुभ मुहूर्त 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को ब्रम्‍ह मुहूर्त से दोपहर 02:29 तक है.

4:47 PM. 18 Nov 21 4:47 PM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का है खास महत्व

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए. गंगा स्नान संभव न हो तो पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए. इसी दिन क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र का दान करना शुभ होता है. पूर्णिमा तिथि पर चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है. ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. घर में सुख और लक्ष्मी का वास होता है.

4:47 PM. 18 Nov 21 4:47 PM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा पर पृथ्वी पर आते हैं देवता

पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्गलोक से देवी-देवता पृथ्वीलोक पर आते हैं और वाराणसी के गंगा घाट पर स्नान करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाई जाती है. इस दिन देवताओं के धरती पर आने की खुशी में घाटों को दीयों से रोशन किया जाता है. इतना ही नहीं, इस दिन घर के अंदर और बाहर दीप जलाने की परंपरा है.

4:47 PM. 18 Nov 21 4:47 PM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

धर्म और ज्‍योतिष के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्‍नान करके उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने का विशेष महत्व है. इसके अलावा इस दिन दान-पुण्‍य करने से कई तरह के पापों से मुक्ति भी मिलती है. ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से लाभ होता है. इसके अलावा इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए.

4:47 PM. 18 Nov 21 4:47 PM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. ऐसी मान्‍यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन दान-पुण्‍य करने का भी अत्यंत महत्व है. इस साल 19 नवंबर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा है.

9:17 AM. 19 Nov 21 9:17 AM. 19 Nov

कार्तिक पूर्णिमा के दिन 6 तपस्विनियों का पूजन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवा, सम्भूति, प्रीति, संतति, अनुसुइया समेत क्षमा नामक छह तपस्विनी कृतिकाओं का पूजन करने का विशेष महत्व है. शाम को चंद्रमा निकलने पर इनका पूजन करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हें कार्तिक की माता माना गया है. इनकी पूजा करने वालों के घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.

11:47 AM. 18 Nov 21 11:47 AM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

: कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी से बहस न करें. साथ ही इस दिन किसी को अपशब्‍द भी न कहें. चाहे कोई भी वजह हो खुद को कंट्रोल करें.

: कार्तिक पूर्णिमा के दिन नॉनवेज और शराब का सेवन गलती से भी न करें. ऐसा करने से कई तरह के अशुभ फल मिलते हैं.

: इस दिन किसी असहाय या गरीब व्‍यक्ति अपमान न करें . क्योंकि इस दिन गरीबों और असहायों की मदद और उन्हें दान देने से शुभ फल मिलते हैं.

: इस दिन नाखून और बाल नहीं काटें.

11:47 AM. 18 Nov 21 11:47 AM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 18 नवंबर (गुरुवार) दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर (शुक्रवार) दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक

9:25 AM. 18 Nov 21 9:25 AM. 18 Nov

सुबह उठकर करें ये काम

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. अगर संभव ना हो तो घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है. इसके बाद देवी तुलसी का पौधा और भगवान विष्णु की अर्चना करें.

9:25 AM. 18 Nov 21 9:25 AM. 18 Nov

देव दिवाली की कथा…

देव दीपावली की कथा महर्षि विश्वामित्र से जुड़ी है. मान्यता है कि एक बार विश्वामित्र जी ने देवताओं की सत्ता को चुनौती दे दी. उन्होंने अपने तप के बल से त्रिशंकु को सशरीर स्वर्ग भेज दिया. यह देखकर देवता अचंभित रह गए. विश्वामित्र जी ने ऐसा करके उनको एक प्रकार से चुनौती दे दी थी. इस पर देवता त्रिशंकु को वापस पृथ्वी पर भेजने लगे, जिसे विश्वामित्र ने अपना अपमान समझा. उनको यह हार स्वीकार नहीं थी.

8:55 AM. 18 Nov 21 8:55 AM. 18 Nov

इन कार्यों से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को दीप जलाने से भगवान विष्णु की खास कृपा मिलती है. इस कारण श्रद्धालु विष्णुजी को ध्यान करते हुए मंदिर, पीपल के पेड़, नदी किनारे, मंदिरों में दीप जलाते है.

8:55 AM. 18 Nov 21 8:55 AM. 18 Nov

क्या हैं धार्मिक मान्यताएं

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल मिलता है.

8:55 AM. 18 Nov 21 8:55 AM. 18 Nov

तुलसी नमन मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः।नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

8:55 AM. 18 Nov 21 8:55 AM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा का क्या है महत्व..

कार्तिक महीने का अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है. इस साल 30 नवंबर, सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी. कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कार्तिक पूर्णिमा के खास दिन पर जप, तप और दान का विशेष महत्व बताया जाता है.

8:17 AM. 18 Nov 21 8:17 AM. 18 Nov

कार्तिक पूर्णिमा के मंत्र (Kartik Purnima Mantra)

ॐ सों सोमाय नम:।

ॐ विष्णवे नमः।

ॐ कार्तिकेय नमः।

ॐ वृंदाय नमः।

ॐ केशवाय नमः।

5:04 PM. 17 Nov 21 5:04 PM. 17 Nov

कार्तिक पूर्णिमा का है विशेष महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. पुराणों में सभी कार्तिक माह को आध्यात्मिक और शारीरिक ऊर्जा संचय के लिए उचित माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और भगवान शंकर की आराधना की जानी चाहिए.

5:04 PM. 17 Nov 21 5:04 PM. 17 Nov

गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) से दिन बनता है और खास

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ही सिख धर्म के पहले गुरु यानी गुरु नानकदेव का जन्म हुआ था। इस वजह से भी हिंदू और सिख धर्म के अनुयायी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पर्व (Guru Parv 2021), प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रूप मनाते हैं. इस अवसर पर गुरुद्वारों में अरदास की जाती है और बहुत बड़े स्तर पर जगह-जगह पर लंगर किया जाता है.

5:04 PM. 17 Nov 21 5:04 PM. 17 Nov

कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 18 नवंबर (गुरुवार) दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर (शुक्रवार) दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक

मुख्य बातें

Kartik Purnima 2021 Puja Vidhi, Muhurat Timings, Samagri, Mantra: कार्तिक पूर्णिमा इस साल 19 नवंबर, शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है. शास्त्रों में इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है. कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >