करीना कपूर हुई इस 36 साल के एक्टर की फिल्म की दीवानी, तारीफ में कह डाली ये बात

1 / 1
करीना कपूर हुई इस 36 साल के एक्टर की फिल्म की दीवानी, तारीफ में कह डाली ये बात
फुल स्क्रीन में देखें

करीना कपूर हुई इस 36 साल के एक्टर की फिल्म की दीवानी, तारीफ में कह डाली ये बात

विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत 12वीं फेल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की मूवी की तारीफ कई सेलेब्स ने की. ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने विक्रांत की जमकर तारीफ की. अब इस लिस्ट में करीना कपूर का भी नाम शामिल हो गया.

विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल 2023 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को सराहना मिली जिसके वह हकदार थी. ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने विक्रांत की जमकर प्रशंसा की. अब करीना कपूर ने इसपर बात की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हिट फिल्म 12वीं फेल की तारीफ की. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृति बनाने के लिए निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, अभिनेता विक्रांत मैसी, मेधा शंकर की सराहना की.

फिल्म का रिव्यू करते हुए करीना कपूर ने लिखा, ”12वीं फेल. विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और पूरी कास्ट और क्रू, लेजेंड्स.”

12वीं फेल की कई सेलेब्स ने सराहना की थी, जैसे फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, अनुभवी अभिनेता कमल हासन, अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी, कंगना रनौत,संजय दत्त, फरहान अख्तर का नाम शामिल है.

Also Read: 12th Fail: विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ की IMDb रेटिंग जान चौंक जाएंगे आप, OTT पर 3 दिन में बनाया रिकॉर्ड!

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने भी विक्रांत मैसी की तारीफ की थी. सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी हाल ही में फिल्म की सराहना की.

12वीं फेल ने फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में 12वीं फेल में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता. 12वीं फेल ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) का पुरस्कार भी जीता.

अगर आपने अबतक ’12वीं फेल नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की कहानी पर ये फिल्म आधारित है.

फिल्म में काम करने पर, विक्रांत ने एएनआई को बताया था, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म है जो कठिन वास्तविकता पर आधारित है और यह एक बहुत ही कठिन फिल्म है, भूमिका बहुत चुनौतीपूर्ण थी. मुझे अपना वजन कम करना था और अपनी त्वचा को गहरा करना था.

करीना कपूर ने निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएगी. हाल ही में फिल्म की शूटिंग की जनाकरी एक्ट्रेस ने दी थी. फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह भी है.

करीना को आखिरी बार थ्रिलर फिल्म जाने जा में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत ने भी अभिनय किया था. करीना के पास द क्रू भी है.

Also Read: 12th Fail की सफलता के बाद विक्रांत मैसी की चमकी किस्मत, हाथ लगी इस सुपरहिट डायरेक्टर की बड़ी वेब सीरीज, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >