करीना कपूर खान को योगा के लिए मिला क्यूट सा पार्टनर, VIDEO देख फैंस बोले- बेबो ऐसा मोटिवेशन हो तो हम…

करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को जेह अली खान संग जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है. दोनों मां-बेटे की जोड़ी साथ में योगा कर रहे हैं.

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह अली खान अपनी क्यूटनेस से लाइमलाइट में बने रहते हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. दोनों बच्चों के वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है. अब फिटनेस फ्रीक करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस को योगा करते देखा जा सकता है. अभिनेत्री के साथ एक क्यूट सा पार्टनर भी है, जो फैंस का दिल पिघला रहा है.

करीना कपूर ने जेह संग किया योगा

करीना कपूर खान अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट वीडियो शेयर करती है. जिससे फैंस को मोटिवेशन मिलती है. करीना ने और क्लिप शेयर किया, जिसमें उन्हें सूर्य नमस्कार करते देखा जा सकता है. इस बार बेबो अकेली एक्सरसाइज नहीं कर रही है. उनके साथ उनका बेटा जेह भी मौजूद है. जेह मॉमी करीना के साथ अलग-अलग पोज में योगा कर रहा है.

फैंस कर रहे कमेंट्स

क्लिप की शुरुआत करीना के योग आसन करने से होती है, जेह अपनी मां को प्यार से देखता है. कुछ सेकंड बाद, वह करीना के पेट के नीचे लेट जाता है और खेलता है. जिसके बाद मॉमी उसे प्यार से खेलाती है. ये वीडियो फैंस का दिल पिघला रहा है. करीना हॉट पिंक एथलेजर में नजर आ रही हैं, जबकि जेह नेवी ब्लू स्लीवलेस टी-शर्ट में क्यूट लग रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए करीना की ट्रेनर अंशुका ने लिखा, “किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है @kareenakapoorkhan मेरा सप्ताह शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका #YogaBaby #KareenaKapoorKhan #AnshukaYoga.”

Also Read: सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे होने वाला है खास, शहनाज ने बनाये हैं कई सारे प्लान, पूरे दिन करेंगी ये चीजें करीना कपूर खान का करियर

करीना कपूर खान को आखिरी बार आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित आगामी ओटीटी फिल्म और हंसल मेहता की जांच थ्रिलर सहित अभिनेत्री के पास एक रोमांचक लाइन-अप है. कहा जाता है कि करीना फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें कोई पुरुष प्रधान नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >