The Kapil Sharma Show के सेट पर कुछ इस तरह टाइमपास करते हैं कॉमेडियन, VIDEO देख फैंस बोले- वाह पाजी…

कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें कॉमेडियन को कपिल शर्मा शो पर ऑडियंस के लिए गाना गाते देखा जा सकता है. एक्टर जगजीत सिंह के गाने को अपने अंदाज में गा रहे है.

कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनके जोक्स को फैंस काफी पसंद करते है. इन-दिनों कॉमेडियन मशहूर एंटरटेनमेंट शो द कपिल शर्मा शो में दिखाई दे रहे है. अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें सेट पर टाइमपास करते देखा जा सकता है. कपिल ने मोनोक्रोम क्लिप साझा की. जिसमें उन्हें जगजीत सिंह के गाने ‘कोई फरियाद’ गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है. वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

कपिल शर्मा का वीडियो

वीडियो में कपिल ने पैंट के साथ प्रिंटेड फुल स्लीव की टी-शर्ट पहनी थी. उन्होंने अपने लुक को जूतों से एक्सेसराइज किया. कॉमेडियन सोफा के ऊपर बैठकर गाना गा रहे हैं. जैसे ही उन्होंने गाना शुरू किया, फैंस ने उनका उत्साह बढ़ाया. सभी ने तालियां बजाई. कपिल ने कोई फरियाद गाना गाया, जिसके बाद अर्चना पूरण सिंह उनके पास आई और जमकर तारीफ की. क्लिप को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, कपिल ने लिखा, “सेट पर पसंदीदा टाइम पास (लाल आंखों वाले इमोजी के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा)” उन्होंने वीडियो पर हैशटैग ‘गजल’, ‘जगजीत सिंह’ और ‘संगीत’ का इस्तेमाल किया।

कपिल ने गाया ये गाना

कपिल शर्मा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”अगर कपिल सर आप स्टेज पर हो..तो दर्शकों को कभी बोर होगी ही नहीं”. दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ”सोचिए अगर ये सोफा इनके तरफ गिर जाये…तो अर्चना मैम कितना मजाक उड़ाएगी”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इस गाने को अपनी आवाज में पूरा गा दो…आप ही इस गाने को मेरे नाटक में जोड़ने की वजह हैं…लव योर वॉयस सर”.

https://www.instagram.com/p/Cjzt7ZLjqjH/
Also Read: द कपिल शर्मा शो को ‘अश्लील’ बताने को लेकर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई, बोले- मैंने कभी ऐसा नहीं कहा…
इस फिल्म में दिखेंगे कपिल

कपिल ने 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में गिन्नी चतरथ से शादी की. कपल दिसंबर 2019 में एक बेटी अनायरा शर्मा के माता-पिता बने. उन्होंने फरवरी 2021 में अपने बेटे त्रिशान का स्वागत किया. हाल ही में, कपिल ने गिन्नी के साथ बुसान की यात्रा की, जहां बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म ज्विगाटो की स्क्रीनिंग की गई. ज्विगाटो का निर्देशन नंदिता दास ने किया है, जिसमें कपिल और शाहाना गोस्वामी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ज्विगाटो के आधिकारिक सिनॉप्सिस के अनुसार, “फिल्म एक कारखाने के पूर्व-मंजिल प्रबंधक के बारे में है, जो कोविड -19 महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो देता है. वह फिर एक फूड डिलवरी के रूप में काम करता है, जो रेटिंग की दुनिया से जूझता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >