Ayodhya Ram Mandir: कंगना रनौत सहित ये स्टार्स पहुंचे अयोध्या, इन सितारों ने राम मंदिर में दिल खोलकर किया दान

1 / 1
Ayodhya Ram Mandir: कंगना रनौत सहित ये स्टार्स पहुंचे अयोध्या, इन सितारों ने राम मंदिर में दिल खोलकर किया दान
फुल स्क्रीन में देखें

Kangana Ranaut

सोमवार 22 जनवरी यानी आज अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है, जिसका हर भारतवासी दिल थाम कर इंतजार कर रहा है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए सेलेब्स अयोध्या पहुंचने लगे हैं. वहीं, कई स्टार्स ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दिया है.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है. हालांकि उन्होंने दान की राशि के बारे में नहीं बताया है.

अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर के निर्माण के लिए इस्तेमाल की गई ईंटें दान कीं. बता दें कि इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में है.

फरवरी 2021 में शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने मंदिर के निर्माण के लिए अधिकारियों को 1.1 लाख का चेक सौंपते हुए एक ट्वीट किया था.ब

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दान की है. हालांकि धनराशि का खुलासा नहीं हुआ है.

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से, साउथ एक्टर और नेता पवन कल्याण ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 30 लाख का दान दिया. उनके बयान में कहा गया है, भगवान श्री रामचंद्र धर्म की प्रतिकृति हैं और उनके द्वारा दिखाई गई सहिष्णुता, त्याग और वीरता सभी के लिए प्रेरणा है. भगवान श्री राम के बनाए मार्ग के कारण ही भारत ने अनेक आक्रमण झेले हैं. इसलिए, ऐसे धर्म की प्रतिकृति अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए एकजुटता बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है. मैं राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से 30 लाख रुपये का दान दे रहा हूं.

राम मंदिर के निर्माण के लिए गुरमीत चौधरी ने भी दान दिया है. हालांकि राशि का खुलासा नहीं हुआ है. बता दें कि गुरमीत ने 2008 के टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था.

साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने राम मंदिर के लिए 1 लाख रुपये दान देने का वादा किया था. उन्होंने लिखा था, मैं अयोध्या राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए 1 लाख की विनम्र प्रारंभिक प्रतिज्ञा कर रही हूं. आप सभी से हाथ मिलाने और एक बनने का अनुरोध करती हूं.

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स वहां पहुंच गए है. इसमें कंगना रनौत, शेफाली शाह, रजनीकांत, धनुष, विवेक ओबरॉय, रणदीप हुडा और लिन लैश मधुर भंडारकर, सोनू निगम, शंकर महादेवन, अनु मलिक पहुंच गए है.

वहीं, 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर अभिषेक समारोह में आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर सहित कई अन्य लोगों को इसमें आमंत्रित किया गया है.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंची कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी में लगायी झाड़ू, कहा- आओ मेरे राम!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >