Twitter की तारीफ करते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम को कहा Dumb, बोली- यहां सिर्फ फोटो ही डाल सकते है...

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक तरफ जहां ट्विटर की तारीफ की, वहीं इंस्टाग्राम को बेकार बताया. कंगना यही नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि इंस्टा सिर्फ फोटो डालने के लिए है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक बार फिर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है. दरअसल कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्विटर की खूब तारीफ की. वहीं इंस्टाग्राम को बेकार बताया. वह यही नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि इंस्टा आजकल सिर्फ फोटो डालने का प्लेटफॉर्म रह गया है.

इंस्टाग्राम से खुश नहीं है कंगना

ट्विटर नियमों के बार-बार उल्लंघन के लिए मई 2021 में कंगना का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था. अब, एलन मस्क के ट्विटर लेने के बाद कंगना उन पोस्टों को फिर से साझा कर रही हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी वापसी की बात करती हैं. इंस्टाग्राम पर कटाक्ष करते हुए उनका लेटेस्ट पोस्ट यह बताता है कि वह ट्विटर को कितना ज्यादा मिस कर रही है.

कंगना रनौत ने कही ये बात

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “डंब इंस्टाग्राम तस्वीरों के लिए ही सिर्फ है, जो कुछ भी राय इसपर हमलोग लिखते है, वह अगले दिन गायब हो जाता है…लेकिन हम में से कुछ लोगों के बारे में क्या है, जो उनकी हर बात का मतलब रखते हैं और उन लोगों के लिए अपने विचारों का दस्तावेजीकरण करना चाहते हैं…इसमें कुछ मिनी ब्लॉग जैसा होना चाहिए, जो हमेशा के लिए रहे. जिन लोगों के बातों का कोई मतलब नहीं है, उन्हें ये सुविधा न भी मिले तो चलेगा.”

कंगना का ट्विटर अकाउंट किया गया था बैन

इससे पहले, कंगना ने ट्विटर की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने लिखा, ”ट्विटर सबसे अच्छा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो अभी मौजूद है, यह बौद्धिक, वैचारिक रूप से प्रेरित है, (और) लुक्स या लाइफस्टाइल के बारे में नहीं है…मैं वेरिफिकेशन के विचार को कभी नहीं समझ सकी, क्योंकि कुछ चुने हुए लोगों को ये ब्लू टिक मिलता है, जैसे कि दूसरों का कोई अस्तित्व नहीं है. उदाहरण के लिए, मुझे ब्लू टिक मिला है, लेकिन अगर मेरे पिता ब्लू टिक चाहते हैं तो उन्हे ये मिलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. … हर कोई, जिसके पास आधार कार्ड है, उनको वेरीफाई करना चाहिए”.

Also Read: Hera Pheri 3 में अब फैंस को नहीं दिखेंगे अक्षय कुमार, इस फेमस एक्टर ने किया रिप्लेस इन फिल्मों में दिखेंगी कंगना रनौत

कंगना इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में असम का दौरा किया था, और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं. पीरियड ड्रामा में कंगना दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी हैं. इसके अलावा, कंगना की आगामी परियोजनाओं में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ टीकू वेड्स शेरू और प्रदीप सरकार द्वारा अभिनीत थिएटर कलाकार नोटी बिनोदिनी की एक बायोपिक शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >