मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ ब्रंच डेट पर गई काजोल, तसवीरें देख फैंस बोले- सबकी स्माइल तो देखो

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है. इसमें काजोल, तनुजा और वो कैमरे को देखकर पोज देते दिख रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है. कभी फनी वीडियो तो कभी अपनी तसवीरों से वो अपने चाहनें वालों का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस ने अपनी मां तनुजा के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है. इसमें दोनों मां- बेटी पाउट बनाते हुए पोज दे रही है. इसपर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे है.

काजोल की तसवीर

दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा और उनकी बेटी काजोल की ये तसवीर से आपकी नजरें नहीं हटेगी. दोनों मां- बेटी इसमें काफी क्यूट लग रहे है. काजोल ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप काले या सफेद या लाल हैं! मुझे किस करो. इस फोटो में दोनों ने बड़े फ्रेम वाला चश्मा लगाया है.

https://www.instagram.com/p/Cc45RiKur1I/

तनीषा मुखर्जी ने शेयर की ये फोटो

वहीं, काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है. इसमें काजोल, तनुजा और वो कैमरे को देखकर पोज देते दिख रही है. तसवीर देखकर ऐसा लग रहा है कि तीनों ने ब्रंच डेट पर काफी एंजॉय किया. इसके कैप्शन नें एक्ट्रेस ने लिखा, ब्रंच इन. तो क्या हुआ अगर यह गुरुवार है! वीकेंड जल्दी शुरू करें! इस फोटो में उनके साथ अजय देवगन की बहन नीलम भी नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/p/Cc40mKuh6w8/

फैंस के कमेंट्स

काजोल द्वारा शेयर की गई फोटोज पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आप दोनों मेरी फेवरेट है. एक अन्य यूजर ने लिखा, मां- बेटी की जोड़ी कमाल की है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, नाइस फैमिली. तनीषा मुखर्जी की तसवीरों पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आप लोगों ने काफी एंजॉय किया. एक अन्य यूजर ने लिखा, सबकी स्माइल तो देखो.

Also Read: Nysa Devgn B’day: 19 साल की हुई काजोल की लाडली न्यासा, बर्थडे पर अजय देवगन ने शेयर की बेटी की अनसीन फोटो

काजोल और तनीषा फिल्मों में कर चुकी हैं काम

बता दें कि काजोल और तनीषा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा और बंगाली फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं. तनुजा अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उन्होंने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है. वहीं, काजोल के नाम कई हिट फिल्में है औऱ वो बॉलीवुड में एक जाना- पहचाना नाम है. जबिक तनीषा कई फिल्मों में काम कर चुकी है, लेकिन उनकी फिल्मों ने अच्छा बिजेनस नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >