जेपी नड्डा ने बर्दवान में TMC पर बोला हमला- बंगाल में होगा बदलाव, ममता बनर्जी के शासन को बताया ‘जंगलराज’

JP Nadda In Bardhaman: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बर्दवान की जनसभा से राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसकी मुखिया पर जमकर हमला बोला.

JP Nadda In Bardhaman: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बर्दवान की जनसभा से राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसकी मुखिया पर जमकर हमला बोला. जेपी नड्डा ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के शासन को ‘जंगलराज’ करार दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बंगाल में बदलाव आयेगा. ममता बनर्जी का ‘जंगलराज’ खत्म होगा.

श्री नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सुशासन नहीं है. यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. केंद्र की ओर से बंगाल के लिए बहुत सी विकास परियोजनाएं भेजी गयी हैं, लेकिन यहां के लोगों को उसका लाभ नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारों ने आम लोगों में चावल और गेहूं बांटे, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के हिस्से का चावल-गेहूं चट कर गये.

जनसैलाब बताता है कि वह परिवर्तन चाहता है : जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज जो जनसैलाब दिख रहा है, वह बंगाल में परिवर्तन चाहता है. बंगाल में परिवर्तन जल्द आयेगा. पूर्व बर्दवान जिले के कटवा लोकसभा क्षेत्र के पूर्वस्थली थाना मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो बंगाल आज सोचता था, वह देश एक दिन बाद सोचता था. भाजपा नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं.

Also Read: बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा-PM आवास योजना,मनरेगा के केंद्रीय फंड में राज्य सरकार कर रही हेराफेरी
नरेंद्र मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था के मामले में अंग्रेजों को पीछे छोड़ दिया

उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. जिस ब्रितानिया सरकार ने वर्षों तक भारत पर शासन किया था, आज उसकी अर्थव्यवस्था को टक्कर देकर भारत विश्व में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गयी है. हमने अंग्रेजों की सरकार को पीछे छोड़ दिया है. यह केवल नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हुआ है. यह है विकास. जापान के ऑटोमोबाइल व्यवसाय को पछाड़कर हम दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं.

मोदी के नेतृत्व में सुशासन भी आया और विकास भी हुआ

श्री नड्डा ने कहा कि हम दुनिया से दवाई लेते थे. आज हम दुनिया को दवाई दे रहे हैं. पूरी दुनिया में सबसे सस्ती और असरदार दवा अब भारत बना रहा है. यह भी विकास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है. वर्ष 2014 में 52 प्रतिशत मोबाइल चाइना, अमेरिका तथा यूरोपीय देशों से आता था. आज भारत में 57 प्रतिशत मोबाइल बन रहे हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन भी आया है और विकास भी हुआ है.

Also Read: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में भाजपा नया इतिहास रचेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >